खन्ना विधानसभा यूथ कांग्रेस के सचिव बने बलराम

यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र खन्ना के अध्यक्ष अंकित शर्मा ने युवा व मेहनती बलराम मिड्ढा को खन्ना विधानसभा यूथ कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 01:21 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 01:21 AM (IST)
खन्ना विधानसभा यूथ कांग्रेस के सचिव बने बलराम
खन्ना विधानसभा यूथ कांग्रेस के सचिव बने बलराम

जासं, खन्ना :

यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र खन्ना के अध्यक्ष अंकित शर्मा ने युवा व मेहनती बलराम मिड्ढा को खन्ना विधानसभा यूथ कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया है। मंगलवार को मिड्ढा के आवास पर एक सादे समारोह में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस दौरान सीनियर कांग्रेस नेता अमन कटारिया भी उनके साथ थे।

अमन कटारिया ने कहा कि बलराम मिड्डा ने विधानसभा व लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत की। युवा कांग्रेस के भर्ती अभियान में भी शहर में कईं युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ा। ऐसे युवाओं के आगे आने से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हमेशा ही युवा और कर्मठ नेताओं की कद्र होती है और उनको उनका बनता मान सम्मान दिया जाता है।

कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है। और कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी जो गरीबों, मजलूमों, शोषितों का ध्यान रखती है। कांग्रेस सरकार में हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा जाता है। देश उन्नति के रास्ते पर चलता है। अंकित शर्मा ने कहा कि बलराम मिड्डा सीनियर कांग्रेस नेता समाज सेवी सुखदेव मिड्डा व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कांता रानी के पुत्र हैं। लेकिन, बलराम की मेहनत के चलते उन्हें किसी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ी। बलराम ने अपनी नियुक्ति पर विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, पंजाब युकां अध्यक्ष वरिदर ढिल्लों , प्रदेश कांग्रेस नेता अमन कटारिया, कारोबारी हरप्रीत धंजल, जिला युकां प्रभारी प्रभजोत ग्रेवाल, जिला युकां अध्यक्ष अमित तिवारी, खन्ना युकां अध्यक्ष अंकित शर्मा का धन्यवाद किया। जिला युकां के महासचिव आशीष गर्ग, विधानसभा युकां के महासचिव डेविड शर्मा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी