घर में अकेली रहती वृद्धा की गला घोंटकर हत्या

खन्ना के आहलूवालिया मोहल्ला में एक बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला के हाथ-पांव बांधे हुए थे और घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। बताया जाता है कि उसके शरीर पर पहने गहने भी गायब थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 09:54 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 09:54 PM (IST)
घर में अकेली रहती वृद्धा की गला घोंटकर हत्या
घर में अकेली रहती वृद्धा की गला घोंटकर हत्या

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना के आहलूवालिया मोहल्ला में एक बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला के हाथ-पांव बांधे हुए थे और घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। बताया जाता है कि उसके शरीर पर पहने गहने भी गायब थे। वारदात की सूचना मिलने पर एसपी मनप्रीत सिंह, डीएसपी राजन परमिंदर सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतका की पहचान 75 वर्षीय सुरिंदर कौर के रूप में हुई।

सुरिंदर कौर के भांजे हरबिंदर सिंह ने बताय कि सुरिंदर कौर के पति का पहले ही देहांत हो गया था। वह घर में अकेली ही रहती थी। उनका बड़ा लड़का सतविंदर वालिया कनाडा में है और छोटा लड़क कृष्णा नगर में अलग रहता है। सुरिंदर कौर कुछ दिन बाद कनाडा जाने वाली थी। बुधवार सुबह उसके मौसी के बड़े लड़के का कनाडा से फोन आया कि माता सुरिंदर कौर का कत्ल हो गया है। जब उसने घर आ कर देखा तो उसकी मौसी कुर्सी पर बैठी थी और उसकी टांग कुर्सी के साथ बंधी हुई थी। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इस की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में मामला लूट का लग रहा है।

गणपति पूजा के बाद आई थी घर

गौरतलब है कि वारदात वाली रात मंगलवार को बु•ाुर्ग महिला मोहल्ले में गणपति पूजा के बाद 10 बजे के करीब घर आई थी। वह घर में अकेली ही थी। यह भी शक किया जा रहा है यह कातिलों को घर का भेद था कि बजु़ग घर में इस समय पर अकेली है। इस कारण रात को उन्होंने उसकी हत्या की।

chat bot
आपका साथी