जरूरतमंदों को फ्री ऑक्सीजन सिलेंडर देगी AAP, पार्टी नेताओं की लगाई गईं ड्यूटियां

कोरोना सहित अन्य बीमारियों के चलते मौजूदा समय में प्रदेश में मेडिकल ऑक्सीजन की बेहद कमी है। इसके चलते गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।

By Edited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 08:08 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 10:01 AM (IST)
जरूरतमंदों को फ्री ऑक्सीजन सिलेंडर देगी AAP, पार्टी नेताओं की लगाई गईं ड्यूटियां
जरूरतमंदों को फ्री ऑक्सीजन सिलेंडर देगी AAP, पार्टी नेताओं की लगाई गईं ड्यूटियां

खन्ना, जेएनएन। कोरोना, टायफाइड और डेंगू जैसी बीमारियों के चलते जहां एक और कुछ लोग ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर रहे हैं वहीं दूसरी और आम आदमी पार्टी के पूर्व हलका खन्ना इंचार्ज अनिल दत्त फल्ली ने रविवार को अपने जन्मदिन के मौके पर जरूरतमंदों के लिए फ्री ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। इसके लिए पार्टी नेताओं की ड्यूटियां भी लगा दी गई हैं।

अपने निवास स्थान पर बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं का जन्मदिन का अभिवादन स्वीकार करते हुए फल्ली ने कहा कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता कोरोना काल जैसे संवेदनशील समय में उन लोगों की सेवा को हर समय तत्पर रहे, जो लोग किसी भी कारणवश ऑक्सीजन का प्रबंध करने में असमर्थ हैं। फल्ली ने कहा कि उनके ध्यान में आया था कि कोरोना सहित अन्य बीमारियों के चलते मौजूदा समय में प्रदेश में मेडिकल ऑक्सीजन की बेहद कमी है। इसके चलते गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।

फल्ली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से जहां गांव-गांव तथा घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं की ओर से ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल जांचे जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अब जरूरतमंद की जरूरत को देखते हुए पार्टी की ओर से ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

इस मौके अनिल दत्त फल्ली की माता और पत्नी भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस मौके भाग सिंह, स्वर्ण सिंह छिब्बर, हरदीप सिंह दीपा, प्रदीप मौदगिल, अमरजीत सिंह, संदीप शुक्ला, सोनू जोहर, राजिंदर सिंह स्लैच, राधे श्याम, लखबीर सिंह लक्की, रवि कुमार एडवोकेट, रणजीत सिंह, सुमित अरोड़ा खत्री, अमित, डॉ अनिल जोशी, अमरीश भोलू, शिव कुमार शर्मा, मोहित भल्ला, संजीव पुरी, बलवंत, कबीर इत्यादि मौजूद रहे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी