एमएसपी कमेटी में किसानों को शामिल करना ऐतिहासिक फैसला : चीमा

कृषि कानूनों की वापसी के बाद पंजाब भाजपा उत्साहित है। इसके साथ ही एमएसपी संबंधी कमेटी के गठन में किसानों को शामिल करने के फैसले का भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा ने स्वागत किया है। किसान मोर्चा के प्रदेश प्रधान बिक्रमजीत सिंह चीमा ने कहा है कि पहली बार एमएसपी संबंधी कमेटी में किसानों को शामिल करना ऐतिहासिक फैसला है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 08:20 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 08:20 PM (IST)
एमएसपी कमेटी में किसानों को शामिल करना ऐतिहासिक फैसला : चीमा
एमएसपी कमेटी में किसानों को शामिल करना ऐतिहासिक फैसला : चीमा

जागरण संवाददाता, खन्ना : कृषि कानूनों की वापसी के बाद पंजाब भाजपा उत्साहित है। इसके साथ ही एमएसपी संबंधी कमेटी के गठन में किसानों को शामिल करने के फैसले का भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा ने स्वागत किया है। किसान मोर्चा के प्रदेश प्रधान बिक्रमजीत सिंह चीमा ने कहा है कि पहली बार एमएसपी संबंधी कमेटी में किसानों को शामिल करना ऐतिहासिक फैसला है। इससे पहले अधिकारी ही किसानों के भविष्य का फैसला करते रहे हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों को खुद एमएसपी तय करने व अन्य फैसले लेने का अधिकार दिया है।

केंद्रीय मंत्री और पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर चीमा ने इस फैसले का स्वागत किया और पीएम मोदी का आभार भी जताया। चीमा ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने किसानों के हक में सोचा और उनकी आय और जीवन स्तर ऊंचा उठाने की बात की। मंत्री शेखावत के दिशा-निर्देश में पंजाब में भाजपा 2022 चुनाव में जीत का परचम लहराएगी।

चीमा ने कहा कि खेती कानून किसानों के हक में लाए गए थे। लेकिन, फिर भी किसानों की भावनाओं की कद्र करते हुए मोदी सरकार ने उन्हें वापिस लिया। अब एमएसपी पर भी फैसले किसानों की मर्जी से होंगे। किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनिदर सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा प्रधान बिक्रमजीत सिंह चीमा की अगुआई में किसानों के पास जाकर उनके हित्त में केंद्र सरकार द्वारा लिए फैसलों को सामने रखेगा। कांग्रेस कभी भी किसानों के हक में नहीं रही। किसान 2022 में भाजपा के समर्थन में मतदान करेंगे।

chat bot
आपका साथी