सुखबीर की खन्ना और मोगा रैली को लेकर ढांडा ने लिया जायजा

शिअद अध्यक्ष सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल की चार दिसंबर की खन्ना और 14 दिसबंर मोगा में रैली संबंधी पुलिस जिला खन्ना के पार्टी संयोजक हरीश राय ढांडा ने वीरवार को खन्ना का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ सह आब्जर्वर सतीश धवन भी थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 08:20 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 08:20 PM (IST)
सुखबीर की खन्ना और मोगा रैली को लेकर ढांडा ने लिया जायजा
सुखबीर की खन्ना और मोगा रैली को लेकर ढांडा ने लिया जायजा

जागरण संवाददाता, खन्ना : शिअद अध्यक्ष सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल की चार दिसंबर की खन्ना और 14 दिसबंर मोगा में रैली संबंधी पुलिस जिला खन्ना के पार्टी संयोजक हरीश राय ढांडा ने वीरवार को खन्ना का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ सह आब्जर्वर सतीश धवन भी थे। उन्होंने अकाली उम्मीदवार जसदीप कौर यादू, वर्किंग कमटी सदस्य यादविदर सिंह यादू व अन्य नेताओं और वर्करों से बैठक कर विचार-विमर्श भी किया।

ढांडा ने कहा कि अकाली दल की नीतियों को घर-घर पहुंचाना समय की •ारूरत है। अकाली दल ही पंजाब की हितैषी पार्टी है। यादू ने कहा कि खन्ना हलके में अकाली दल का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने पार्टी नेताओं को सुखबीर बादल की खन्ना और मोगा रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने का भरोसा दिया। बसपा के •िाला प्रधान हरभजन सिंह दुल्लवां ने कहा कि गरीब वर्ग के लिए अकाली दल ने हमेशा शानदार योजनाएं बनाईं। इस लिए गरीब वर्ग के लोग अकाली दल का डट कर साथ देंगें।

इस मौके एसजीपीसी सदस्य दविदर सिंह खटड़ा, राजिन्दर सिंह जीत, अनिल दत्त फली, सतीश वर्मा, जतिन्दर सिंह इकोलाहा, सुखविन्दर सिंह मांगट, हरवीर सिंह सोनू, हरजंग सिंह गंढूआं, मोहन सिंह जटाना, एडवोकेट जतिन्दरपाल सिंह, जगदीप सिंह दीपी, ठेकेदार परमजीत पम्मी, पार्षद सर्वदीप सिंह कालीराव, पार्षद परमप्रीत सिंह पोंपी, गुरदीप सिंह दीपा, हरजीत सिंह भाटिया, बसपा खन्ना प्रधान जगजीत सिंह किशनगढ़, मिन्नी खन्ना, बलजीत सिंह भुल्लर, मनजोत सिंह मोनू, बाबा बहादुर सिंह, राजिन्दर सिंह रा•ाी, जगदीश सिंह सेखों कोटां, कमिक्कर सिंह कोटां, गुरपाल सिंह बीजा, दीदार सिंह रामगढ़, अजमेर सिंह इकोलाहा, जसवीर सिंह जस्सी इकोलाहा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी