बेसहारा पशुओं के मुद्दे पर वाट्सएप ग्रुप के सदस्यों ने दिया धरना

खन्ना के इतिहास में शायद पहली बार एक व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों ने लामबंद होकर किसी मुद्दे पर सड़कों पर उतरने की हिम्मत की है। शहर में बेसहारा पशुओं की बढ़ती तादाद और उससे होने वाले हादसों से शहरवासी इस कदर परेशान हुए कि एक वाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को इकट्ठा किया गया और बुधवार को खन्ना नगर कौंसिल दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 01:11 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 01:11 AM (IST)
बेसहारा पशुओं के मुद्दे पर वाट्सएप ग्रुप के सदस्यों ने दिया धरना
बेसहारा पशुओं के मुद्दे पर वाट्सएप ग्रुप के सदस्यों ने दिया धरना

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना के इतिहास में शायद पहली बार एक व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों ने लामबंद होकर किसी मुद्दे पर सड़कों पर उतरने की हिम्मत की है। शहर में बेसहारा पशुओं की बढ़ती तादाद और उससे होने वाले हादसों से शहरवासी इस कदर परेशान हुए कि एक वाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को इकट्ठा किया गया और बुधवार को खन्ना नगर कौंसिल दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान विभिन्न दलों के नेता भी वहां आ पहुंचे। यहां तक कि खन्ना नगर कौंसिल के कार्यकारी प्रधान जतिदर पाठक भी धरनाकारियों के साथ जमीन पर जा बैठे।

शहरवासियों के वाट्सएप ग्रुप आपना खन्ना के जरिए यह जन जागरण अभियान कईं दिन पहले शुरू हुआ था। बहसबाजी और चर्चाओं के बीच फैसला हुआ कि केवल इंटरनेट मीडिया पर शोर मचाने से कुछ नहीं होगा। इसके लिए सड़क पर उतरना ही होगा। धरने की तारीख तय कर उसका इंटरनेट मीडिया पर प्रचार किया गया। लोगों की एकजुटता को देखते हुए आखिर राजनीतिक दलों के नेता भी वहां पहुंचने को मजबूर हो गए।

इस दौरान अपने संबोधन में नेताओं व शहरवासियों ने कहा कि प्रशासन इस मसले पर मूक दर्शक बना बैठा है। सरकार काऊ सेस वसूल रही है लेकिन, बेसहारा पशुओं का कोई हल नहीं कर रही। अगर यही हाल रहा तो लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा। हादसों से गौवंश को भी नुक्सान पहुंचता है। कईं लोग भी इन हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं।

कार्यकारी प्रधान पाछक ने जल्द ही मसले का हल कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अकाली नेता यादविदर सिंह यादू, शिवसेना के अवतार मोर्या, शिअद संयुक्त के सुखवंत सिंह टिल्लू, पवित्तर सिंह गिल, शशि व‌र्द्धन, अनिल दत्त फल्ली, रजनीश बेदी, हरजीत सिंह भाटिया, जतिदर पाल सिंह एडवोकेट, पार्षद सुरिदर बावा, पूर्व पार्षद सुधीर सोनू, अमन मनोचा, दशहरा कमेटी प्रधान विशाल बौबी, कपिल चिकरसाल सीए, सचिन विग, दविदर कौर, परमप्रीत सिंह पोंपी, सुखदेव सिंह मिड्ढा, गोल्डी वधवा, ललित शर्मा, संजीव कुमार, बबला मेहता भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी