मंत्री बनने के बाद खन्ना पहुंचे कोटली का गर्मजोशी से स्वागत

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शनिवार को पहले बार खन्ना पहुंचे खन्ना से विधायक गुरकीरत सिंह कोटली का शहर और गांवों में कईं स्थानों पर स्वागत हुआ। सबसे पहले कोटली ने गुरुद्वारा कलगीधर साहिब और शिवपुरी मंदिर में माथा टेका।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 08:48 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 08:48 PM (IST)
मंत्री बनने के बाद खन्ना पहुंचे कोटली का गर्मजोशी से स्वागत
मंत्री बनने के बाद खन्ना पहुंचे कोटली का गर्मजोशी से स्वागत

जागरण संवाददाता, खन्ना : कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शनिवार को पहले बार खन्ना पहुंचे खन्ना से विधायक गुरकीरत सिंह कोटली का शहर और गांवों में कईं स्थानों पर स्वागत हुआ। सबसे पहले कोटली ने गुरुद्वारा कलगीधर साहिब और शिवपुरी मंदिर में माथा टेका। इसके बाद वे पूर्व कौंसिल प्रधान विकास मेहता के आवास पर पहुंचे। कोटली को खन्ना नगर कौंसिल दफ्तर में युवा कांग्रेसियों की तरफ से बाइक रैली के साथ ले जाया गया। वहां पंजाब पुलिस ने उन्हें सलामी दी। यहां भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

कोटली इसके बाद दोपहर करीब एक बजे ईसड़ू गांव स्थित एक पैलेस में पहुंचे। ईसड़ू और इकोलाहा जोन के इस कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक समिति खन्ना के चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी की अगुआई में किया गया। इस दौरान भीड़ ने उन पर फूलों की वर्षा की और मंच पर उनका स्वागत किया गया। कोटली ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की हितैषी है। इस अवसर पर पायल से विधायक लखवीर सिंह लक्खा, रूपिदर सिंह राजा गिल, जिला परिषद चेयरमैन यादविदर सिंह जंडाली, मार्केट कमेटी चेयरमैन गुरदीप रसूलड़ा, खन्ना नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान विकास मेहता, यूथ कांग्रेस जिला प्रधान अमित तिवारी, हरविदर सिंह, हरिदर सिंह कनेच, जसवीर सिंह जस्सी दाऊमाजरा, राजिदर सिंह लक्खा रौणी, सरपंच भान सिंह तुरमुरी, सरपंच गुरदर्शन सिंह चकोही, बेअंत सिंह जस्सी, गुरबिदर सिंह ईसड़ू भी मौजूद रहे।

ब्लाक कांग्रेस खन्ना ने करवाया समागम

खन्ना के एक पैलेस में शाम को मंत्री कोटली का स्वागत ब्लाक कांग्रेस खन्ना की तरफ से किया गया। कोटली ने इस मोके पर पंजाब की इंडस्ट्री को आगे ले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बार्डर स्टेट होने के चलते केंद्र सरकार भी पंजाब की इंडस्ट्री को पैकेज दे। तभी पंजाब की इंडस्ट्री अपने पांव पर खड़ी हो पाएगी। इस अवसर पर खन्ना नगर कौंसिल प्रधान कमलजीत सिंह लद्दड़, उप प्रधान जतिदर पाठक, पूर्व प्रधान विकास मेहता, हरदेव सिंह रोशा, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान हरबंस सिंह रोशा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन गुरमिदर सिंह लाली, ब्लाक समिति खन्ना चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी, मार्केट कमेटी चेयरमैन गुरदीप सिंह रसूलड़ा, एएस मैनेजमेंट प्रधान शमिदर सिंह मिटू, यूथ कांग्रेस जिला प्रधान अमित तिवारी, यूथ कांग्रेस खन्ना प्रधान अंकित शर्मा, पार्षद गौरव विजन, पार्षद अमरीश कालिया, हरिदर सिंह कनेच, पार्षद सुखदेव मिड्ढा, पार्षद गुरमीत नागपाल, पार्षद रविदर सिंह बब्बू, पार्षद संदीप घई, पार्षद पति नरिदर वर्मा बौबी, तरूण लूंबा, पार्षद हरदीप सिंह नीनू, पार्षद सुरिदर बावा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी