सरकारी ठेकेदार रोहित की संदिग्थ अवस्था में मौत

खन्ना के सरकारी ठेकेदार और कारोबारी रोहित शर्मा की वीरवार की शाम को संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोहित कोई पूजा सामग्री को जलप्रवाह करने वीरवार की शाम को सरहिद स्थित सतलुज नहर पर गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:25 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:25 PM (IST)
सरकारी ठेकेदार रोहित की संदिग्थ अवस्था में मौत
सरकारी ठेकेदार रोहित की संदिग्थ अवस्था में मौत

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना के सरकारी ठेकेदार और कारोबारी रोहित शर्मा की वीरवार की शाम को संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोहित कोई पूजा सामग्री को जलप्रवाह करने वीरवार की शाम को सरहिद स्थित सतलुज नहर पर गए थे। बताया गया है कि फ्लोटिग रेस्टोरेंट के कुछ आगे जाकर वे अपनी कार से बाहर निकल कर सामग्री जल परवाह करने लगे तो किसी जहरीले कीट ने उन्हें काट दिया। इससे रोहित के शरीर में जहर फैल गया। उन्हें पहले फतेहगढ़ साहिब सरकारी अस्पताल और वहां से मोहाली के आइवी अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोहित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रोहित के निधन से खन्ना शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार दोपहर बाद रोहित के शव का पोस्टमार्टम फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में किया गया। खन्ना नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान विकास मेहता के अनुसार रोहित का अंतिम संस्कार खन्ना के श्मशानघाट में शनिवार सुबह 11 बजे किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी