चड्ढा जिला प्रधान और किट्टू ब्लाक चेयरमैन नियुक्त

कांग्रेस ने अपने व्यापार सेल का शनिवार को विस्तार किया है। इसके लिए जिला और ब्लाक स्तर पर पदाधिकारियों को नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:47 PM (IST)
चड्ढा जिला प्रधान और किट्टू ब्लाक चेयरमैन नियुक्त
चड्ढा जिला प्रधान और किट्टू ब्लाक चेयरमैन नियुक्त

जागरण संवाददाता, खन्ना : कांग्रेस ने अपने व्यापार सेल का शनिवार को विस्तार किया है। इसके लिए जिला और ब्लाक स्तर पर पदाधिकारियों को नियुक्त किया है। रमिदर सिंह चड्ढा को कांग्रेस व्यापार सेल का जिला प्रधान और संजीव कुमार विजन किट्टू को व्यापार सेल का ही ब्लाक चेयरमैन नियुक्त किया गया है। व्यापार सेल के प्रदेश प्रधान जतिदर सिंह बेदी की मौजूदगी में खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने दोनों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही व्यापारियों के हितों की रक्षा करने वाली पार्टी रही है। भविष्य में भी व्यापारियों के हित्तों में कांग्रेस काम करती रहेगी। चड्ढा और किट्टू ने कहा कि व्यापारियों के हकों के लिए उनके मुद्दों को सरकार के सामने लेकर जाएंगें। उनकी समस्याओं को पहल के आधार पर हल कराया जाएगा। इस अवसर पर खन्ना नगर कौंसिल के कार्यकारी प्रधान जतिदर पाठक, विधायक के सियासी सलाहकार हरिदर सिंह कनेच, जगविदर चड्ढा, रूप चंद सेढा, जसविदर सिंह, दर्शन सिंह कैंथ, गुरप्रीत सिंह पारस, सन्नी सभरवाल, चन्नप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, रवि दुआ, बलजीत सिंह, सन्नी चड्ढा, रिक्की मकौल, सतपाल वर्मा, सिमरनजीत सिंह, अमित किरपाल, जोरावर सिंह, यशपाल, पूरण चंद कैंथ, अशोक कुमार, मनीष, शैफी पाहवा, जगजीत सिंह भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी