लुधियाना के जगराओं में ओबीसी डिपार्टमेंट के चेयरमैन टिंका की माता का देहांत

लुधियाना के जगराओं में ओबीसी डिपार्टमेंट पंजाब कांग्रेस के चेयरमैन संदीप कुमार टिंंका फार्मासिस्ट बलजिंदर कुमार हैप्पी और बीबीएसबी कान्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल अनीता कालड़ा की माता कमलेश रानी पत्नी मुलख राज का आज सुबह बीमारी के चलते देहांत हो गया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 11:59 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 11:59 AM (IST)
लुधियाना के जगराओं में ओबीसी डिपार्टमेंट के चेयरमैन टिंका की माता का देहांत
कमलेश रानी पत्नी मुलख राज का आज सुबह बीमारी के चलते देहांत हो गया। (फाइल फोटो)

जगराओं, जेएनएन। ओबीसी डिपार्टमेंट पंजाब कांग्रेस के चेयरमैन संदीप कुमार टिंंका, फार्मासिस्ट बलजिंदर कुमार हैप्पी और बीबीएसबी कान्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल अनीता कालड़ा की माता कमलेश रानी पत्नी मुलख राज का आज सुबह बीमारी के चलते देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को शहर वाले श्मशान घाट में किया गया।

इस दुख की घड़ी में संदीप कुमार टिंका और उनके परिवार के साथ पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, जिला लुधियाना कांग्रेस के प्रधान करनजीत सिंह सोनी गालिब, पंजाब कांग्रेस के सचिव वैेद नसीब चंद, ब्लॉक कांग्रेस जगराओं के प्रधान रविंद्र कुमार सभरवाल, केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान पंकज कुमार अग्रवाल, सचिव केवल कृष्ण मल्होत्रा, जगमोहन मित्तल प्रधान केमिस्ट एसोसिएशन, बलजिंदर सिंह सिमी के अलावा क्षेत्र की अन्य राजनीतिक शख्सियतों और समाजसेवी संगठनों द्वारा शोक व्यक्त किया गया।

-------------------

प्रकृति बचाने के लिए शाकाहार आवश्यक : डा. राजेंद्र मुनि

लुधियाना। एसएस जैन स्थानक अग्र नगर में श्रमण संघीय प्रवर्तक डा. राजेंद्र मुनि, सुरेंद्र मुनि के सान्निध्य में धर्म सभा की गई। डा. राजेंद्र मुनि ने कहा कि मनुष्य स्वभाव से शाकाहारी प्राणी है। उसके शरीर की रचना शाकाहार से मेल खाती है। बढ़ते वैश्विक तापमान से हमारी धरती लगातार बदसूरत हो रही है। प्रकृति को बचाने के लिए शाकाहार आवश्यक है। डा. राजेंद्र मुनि ने कहा कि मांसाहार का जलवायु परिवर्तन से सीधा संबंध है। मांसाहारी भोजन रोजाना कार्बन उत्सर्जन करता है। सुरेंद्र मुनि ने नवकार मंत्र का उच्चारण करते हुए मानसिक, शारीरिक व आत्मिक शांति के लिए सामायक पाठ के लिए प्रेरित किया। सभाध्यक्ष बलविंदर जैन व मंत्री नरेश जैन ने कहा कि रविवार को विशेष सभा जैन स्थानक में होगी। इस दौरान गुरुदेव भाई रंधीर सिंह नगर में पधारेंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी