धरती माता करे पुकार, जहरों से न मैंनू मार

-तंदुरुस्त मिशन पंजाब के तहत पराली न जलाएं के प्रति फैलाई जा रही जागरूकता, बिंदु उप्पल, जगराअ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 06:56 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 06:56 PM (IST)
धरती माता करे पुकार, जहरों से न मैंनू मार
धरती माता करे पुकार, जहरों से न मैंनू मार

-तंदुरुस्त मिशन पंजाब के तहत पराली न जलाएं के प्रति फैलाई जा रही जागरूकता,

बिंदु उप्पल, जगराओं

प्रदेश में पराली बड़ी समस्या के रूप में उभरी है। पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद किसान इसे जला रहे हैं। इससे लोग बीमार हो रहे हैं व मौसमी चक्र में बदलाव आ रहा है। प्रदेश सरकार तंदुरुस्त मिशन पंजाब के तहत पराली न जलाएं के प्रति जागरूकता फैला रही है।

ज्वाइंट सेक्रेटरी एग्रीकल्चर राहुल गुप्ता ने बताया कि तंदुरुस्त मिशन पंजाब के तहत सूबे के गावों के छोटे-छोटे बस अड्डों, सार्वजनिक स्थानों, साझे स्थानों पर पराली न जलाओ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इन स्थानों पर गहरा पीला आकर्षित रंग के पेंट करके लाल-हरे रंग से पराली न जलाओ जागरूकता स्लोगन लिखे जा रहे हैं। धरती माता करे पुकार, जहरों से न मैंनू मार, न फिर फसलें होंगी, और न ही फिर उगेंगे पौधे आदि स्लोगन से जागरूक किया जा रहा है।

बाक्स

सार्वजनिक स्थानों पर लिखे स्लोगन से मिलेगा लाभ : डॉ. बलदेव

मुख्य खेतीबाड़ी अफसर लुधियाना परमजीत सिंह बराड़ व मुख्य खेतीबाड़ी अफसर संगरूर डॉ. बलदेव सिंह नारथ का कहना है कि गावों में बस अड्डे व साझे स्थान ही मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। सुबह व शाम गावों के लोग, किसान बस का इंतजार करते हैं। ऐसे में इन स्थानों पर लिखे जागरूकता स्लोगन उनके दिमाग पर असर डालते हैं। संगरूर व उसके आसपास के इलाकों में पराली न जलाओ पर पूरी तरह जागरूकता फैला दी गई है।

बाक्स

पराली को लेकर जारी है जागरूकता कैंप : जगराओं ब्लाक कृषि अधिकारी डॉ. बलविंदर सिंह ने बताया कि धान की अगेती फसल की कटाई का समय एक अक्टूबर से शुरू हो रहा है। एक अक्टूबर से पीआर 126, पीआर 121, पीआर 127 की कटाई होगी। 15 अक्टूबर के बाद पूसा 44 व 1121 की किस्म की कटाई होगी। ऐसे में किसान गेहूं या आलू की फसल की बीजाई के लिए तेजी से खेतों को खाली करने के लिए पराली जलाने को प्राथमिकता देंगे। विभाग की ओर से किसानों में धान की फसल की कटाई के बाद पराली न जलाएं के प्रति जागरूकता कैंप जारी है। जगराओं बेल्ट में तो इस बार किसान बिल्कुल भी पराली नहीं जलाएंगे।

::::::::::::::

बाक्स

पराली न जलाने के लिए संस्था कर रही किसानों को प्रशिक्षित

गदरी बाबा दुल्ला सिंह ज्ञानी निहाल सिंह फाउंडेशन के प्रधान हरमिंदर सिंह संधू जलालदीवाल ने कहा कि संस्था की ओर से किसानों को पिछले तीन साल से पराली न जलाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। किसानों को साथ लेकर पीएयू लुधियाना से प्रशिक्षण भी दिलवाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी