Oxygen Crisis In Ludhiana : काेराेना संकट के बीच राहत, आक्सीजन के मामले में कंफर्ट जोन में लुधियाना

Oxygen Crisis In Ludhiana प्रशासन रोजाना 2800 से अधिक सिलेंडर तैयार कर रहा है। अस्पतालों को मांग के अनुसार आक्सीजन सिलेंडर मुहैया करवाए जा रहे हैं। लुधियाना में 1800 सिलेंडर के करीब आक्सीजन तैयार की जा रही है। 1000 सिलेंडर के लिए प्रशासन को लिक्विड आक्सीजन मिल रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 08:57 AM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 08:57 AM (IST)
Oxygen Crisis In Ludhiana : काेराेना संकट के बीच राहत, आक्सीजन के मामले में कंफर्ट जोन में लुधियाना
जिले में आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, [राजेश भट्ट]। Oxygen Crisis In Ludhiana : जिले में आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। जिला प्रशासन के उठाए कदमों और वर्धमान स्टीक ने आक्सीजन प्लांट की क्षमता को बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रण में रखा है। जिला प्रशासन के पास मौजूदा समय में सप्लाई चेन बनाए रखने के लिए पांच हजार से अधिक आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं। शनिवार को अस्पतालों से आक्सीजन की मांग 2600 से 2700 सिलेंडर के बीच रही।

प्रशासन रोजाना 2800 से अधिक सिलेंडर तैयार कर रहा है। अस्पतालों को मांग के अनुसार आक्सीजन सिलेंडर मुहैया करवाए जा रहे हैं। लुधियाना में 1800 सिलेंडर के करीब आक्सीजन तैयार की जा रही है। 1000 सिलेंडर के लिए प्रशासन को लिक्विड आक्सीजन मिल रही है। यही नहीं जिले में आक्सीजन सरप्लस होने पर जिला प्रशासन अमृतसर, संगरूर व बरनाला आदि जिलों को भी आक्सीजन की सप्लाई दे रहा है।


चार दिन से मांग स्थिर : अमित बांबी
आक्सीजन आपूर्ति के नोडल अफसर अमित बांबी का कहना है कि लुधियाना कफर्ट जोन में है। चार दिन से मांग स्थिर हो गई है। खाली सिलेंडर आने से सप्लाई चेन को बनाए रखना आसान हुआ है। जिन अस्पतालों में आक्सीजन बाॅटलिंग प्लांट हैं उन्हें लिक्विड सप्लाई दी जा रही है।

आक्सीजन सिलेंडर व रेमडेसिविर जमा करने पर होगा आपराधिक केस
कुछ लोग घर में आक्सीजन सिलेंडर रख रहे हैं। आक्सीजन की जरूरत पडऩे पर वह सिलेंडर का प्रयोग करेंगे। यही नहीं कुछ लोग रेमडेसिविर इंजेक्शन भी अपने पास जमा कर रहे हैं। डीसी ने बुधवार को कहा कि अगर किसी के घर में आक्सीजन सिलेंडर या रेमडेसिविर इंजेक्शन मिले तो आपराधिक केस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-Income Tax Return: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल की कई तिथियां बदली, उद्यमियों को GST में संशोधन का इंतजार

यह भी पढ़ें-COVID Guideline Violation in Punjab : लॉकडाउन में शूटिंग कर रहे पंजाबी एक्टर Gippy Grewal गिरफ्तार
 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी