National Highway से कूड़े का डंप हटाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे सच्चा यादव Ludhiana News

युवा एनजीओ के प्रमुख कुमार गौरव (सच्चा यादव) ने कूड़ा डंपों को हटाने के लिए सोमवार को नगर निगम के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू की।

By Edited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 06:54 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 10:45 AM (IST)
National Highway से कूड़े का डंप हटाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे सच्चा यादव Ludhiana News
National Highway से कूड़े का डंप हटाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे सच्चा यादव Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। नेशनल हाईवे पर बने कूड़ा डंपों की वजह से सर्विस लेन पूरी तरह से बंद हो जाती है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने साफ कर दिया कि बस्ती जोधेवाल फ्लाई ओवर शुरू होते ही लोकल ट्रैफिक पूरी तरह से सर्विस लेन पर आ जाएगा। ऐसे में नगर निगम के कूड़ा डंप ट्रैफिक जाम का कारण बन सकते हैं। लोग बार-बार मांग कर रहे हैं कि यहां से कूड़े के डंप हटाए जाएं, लेकिन निगम अफसर इसे गंभीरता से नहीं ले रहे।

युवा एनजीओ के प्रमुख कुमार गौरव (सच्चा यादव) ने कूड़ा डंपों को हटाने के लिए सोमवार को नगर निगम के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू की। सोमवार देर शाम पार्षद व कांग्रेस प्रधान अश्वनी शर्मा के आश्वासन पर कुमार गौरव ने भूख हड़ताल खत्म की और निगम अफसरों को अल्टीमेटम दिया कि जल्द ही डंप शिफ्ट नहीं किए गए तो वह फिर से भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

सच्चा यादव ने स्कूली विद्यार्थियों के साथ सुबह पहले रैली निकाली और मेयर, कमिश्नर व निगम के अन्य अफसरों से कूड़ा डंप हटाने की मांग की। दोपहर करीब 12 बजे तक कुमार गौरव ने शिफाली पब्लिक स्कूल, शिफाली इंटरनेशनल स्कूल व सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकाली। उसके बाद वह बाल सिंह नगर के पास भूख हड़ताल पर बैठ गए।

रैली निकालने के बाद निगम अफसरों ने एक बार तो डंप साफ करवा दिए, लेकिन उसके बाद फिर से वहां पर कूड़ा फेंका जाने लगा। देर शाम करीब साढ़े सात बजे कांग्रेस के जिला प्रधान व पार्षद अश्वनी शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने कुमार गौरव को भरोसा दिलाया कि जल्दी ही चारों डंपों को हटा दिया जाएगा, जिसके बाद उन्होंने भूख हड़ताल खत्म की। कुमार गौरव ने कहा कि अगर इसी सप्ताह निगम ने डंप शिफ्ट नहीं किए तो फिर से भूख हड़ताल करेंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी