होटल ली बेरन में दिल्ली बाजार एग्जीबिशन शुरू

होटल ली बैरन में दिल्ली बाजार एग्जीबिशन का आगाज कर दिया गया है। लाइम लाइट इवेंट की ओर से आयोजित यह प्रदर्शनी 16 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगी। इस एग्जीबिशन में विभिन्न तरह के 50 से अधिक स्टाल लगे है जोकि अलग-अलग राज्यों व देशों से आए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 08:43 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 08:43 PM (IST)
होटल ली बेरन में दिल्ली बाजार एग्जीबिशन शुरू
होटल ली बेरन में दिल्ली बाजार एग्जीबिशन शुरू

जागरण संवाददाता, लुधियाना : होटल ली बैरन में दिल्ली बाजार एग्जीबिशन का आगाज कर दिया गया है। लाइम लाइट इवेंट की ओर से आयोजित यह प्रदर्शनी 16 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगी। इस एग्जीबिशन में विभिन्न तरह के 50 से अधिक स्टाल लगे है, जोकि अलग-अलग राज्यों व देशों से आए हैं।

अफगानिस्तान से आए हुए एक स्टाल संचालक ने बताया कि पहले दिन लोगों का प्यार और खरीदारी देखकर बहुत आनंद आया। इस एग्जीबिशन में एक ही छत के नीचे सबको हर चीज मिल जाएगी। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट व विभिन्न प्रकार का फर्नीचर, डिजाइनर सूटस, खिलौने, घर का समान, मार्बल प्रोडक्टस और भी कई चीजें उपलब्ध हैं। कई प्रोडक्ट्स पर स्पेशल आफर के साथ भारी छूट भी दी जा रही है। शापिग करने पर कई प्रकार के गिफ्ट भी दिए जा रहे हैं। यहां हर जरूरत की चीज एक ही छत के नीचे मिल रही है। इसमें खिलौने व हर वर्ग के लिए शानदार कपड़े शामिल है। शुक्रवार को ज्यादा भीड़ शर्ट व सूटों के स्टाल पर दिखी।

chat bot
आपका साथी