हेमंत सूद सर्वसम्मति से बने संवेदना ट्रस्ट के प्रधान

लुधियाना सहित पंजाब में विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा के लिए काम कर रहे संवेदना ट्रस्ट का नया अध्यक्ष फिडोक ग्रुप के एमडी हेमंत सूद को बनाया गया है। वे पिछले लंबे समय से पंजाब के लोगों की सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। संवेदना ट्रस्ट का गठन करने वाले रविदर अरोड़ा के साथ उन्होंने समाज सेवा के लिए अहम भूमिका निभाई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:40 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:40 PM (IST)
हेमंत सूद सर्वसम्मति से बने संवेदना ट्रस्ट के प्रधान
हेमंत सूद सर्वसम्मति से बने संवेदना ट्रस्ट के प्रधान

जागरण संवाददाता, लुधियाना : लुधियाना सहित पंजाब में विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा के लिए काम कर रहे संवेदना ट्रस्ट का नया अध्यक्ष फिडोक ग्रुप के एमडी हेमंत सूद को बनाया गया है। वे पिछले लंबे समय से पंजाब के लोगों की सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। संवेदना ट्रस्ट का गठन करने वाले रविदर अरोड़ा के साथ उन्होंने समाज सेवा के लिए अहम भूमिका निभाई।

रविदर अरोड़ा का कुछ दिन पूर्व देहांत हो गया था। ऐसे में ट्रस्ट की बैठक संवेदना ट्रस्ट कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर हेमंत सूद को ट्रस्ट का प्रधान नियुक्त किया गया। उनके चयन में एवन साइकिल के सीएमडी और ट्रस्ट के चीफ पैटर्न ओंकार सिंह पाहवा ने भी पुरजोर सहमति जताई और कहा कि रविदर अरोड़ा की तरह हेमंत सूद समाज सेवा के लिए सदा तत्पर रहते हैं और उनके मार्गदर्शन में ट्रस्ट बेहतर कार्य करेगा। इस बैठक में ट्रस्ट के 16 ट्रस्टियों ने भाग लेकर आम सहमति के बाद यह फैसला लिया। इस दौरान रविदर अरोड़ा को श्रद्वांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।

नई कार्यकारिणी में प्रधान हेमंत सूद, उपप्रधान ओजसवी अरोड़ा, वाइस चेयरमैन डॉ.कनिका जिदल एवं ज्वाइंट सचिव वैभवी अरोड़ा को बनाया गया। इस दौरान फैसला किया गया कि रविदर अरोड़ा की ओर से चलाए जा रहे समाज सेवी कार्यो को जारी रखा जाएगा। इस दौरान चेयरमैन सुभाष गुप्ता ने कहा कि सभी मिलकर काम करेंगे और संस्था का लक्ष्य समाज सेवा का होगा। इस दौरान हेमंच सूद, हतिदर कुमार, सुभाष गुप्ता, विजय दादू, आरके मिगलानी, डा.विकास जिन्दल, डा कनिका जिदल, सुरेश कुमार, गुरमीत जस्सल, यशपाल मल्होत्रा, कमल शर्मा, ओजसवी अरोड़ा, वैभवी अरोड़ा और जजप्रीत सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी