Guru Gobind Singh Prakash Parv : लुधियाना में गुरुपर्व पर गुरुद्वारा साहिब में उमड़ी संगत, नतमस्तक हो मांगा आर्शीवाद

Guru Gobind Singh Jayanti 2021 गुरुपर्व के मौके पर लुधियाना के प्रमुख गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब सराभा नगर स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में संगत नतमस्तक होने पहुंच रही है। कीर्तनी जत्थों ने अपनी मुधरमयी आवाज में कीर्तन कर संगत को निहाल किया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 12:58 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 12:58 PM (IST)
Guru Gobind Singh Prakash Parv : लुधियाना में गुरुपर्व पर गुरुद्वारा साहिब में उमड़ी संगत, नतमस्तक हो मांगा आर्शीवाद
दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में संगत की भीड़ उमड़ी रही।

लुधियाना, जेएनएन। Guru Gobind Singh Jayanti 2021 : दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर बुधवार को जिले के गुरुद्वारा साहिब में संगत की भीड़ उमड़ी रही। शहर के प्रमुख गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब, सराभा नगर स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, गुरुद्वारा कलगीधर साहिब, माडल टाउन एक्सटेंशन स्थित गुरुद्वारा साहिब में संगत नतमस्तक होने पहुंच रही है।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने सुबह से ही पहुंच कर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और शब्द कीर्तन का श्रवण किया। लोगों ने बड़े ही चाव से गुरुद्वारों में जहां लंगर छका। वहीं लंगर बनाने में अपना यथासंभव सहयोग भी किया। गुरुद्वारा परिसरों को लाइटों की रौशनी के साथ खूबसूरती से सजाया गया। गुरुद्वारा साहिब में कीर्तनी जत्थों ने अपनी मुधरमयी आवाज में कीर्तन कर संगत को निहाल किया।

---------------

यह भी पढ़ेंः प्रकाश पर्व पर सजाया विशाल नगर कीर्तन 

दशम पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशपर्व पर उनकी चरन छोह प्राप्त धरती श्री माछीवाड़ा साहिब में मंगलवार को कीर्तन सजाया गया। मंगलवार की सुबह ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चरन कंवल साहिब से पांच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन आरंभ हुआ। यह नगर कीर्तन माछीवाड़ा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चुबारा साहिब, श्री गनी खान नबी खान साहिब और किरपान भेंट साहिब के दर्शन करता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब आ कर समाप्त हुआ। इस मौके पर शिरोमणि कमेटी के मेंबर जत्थेदार रणजीत सिंह मंगली, मैनेजर सरबदयाल सिंह, हलका मुख्य सेवादार जत्थेदार संता सिंह उमैदपुर, पूर्व विधायक जगजीवन सिंह खीरनिया, अकाली नेता हरजतिंदर सिंह पवात ने पांच प्यारों को सिरोपा भेंट किया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी