लुधियाना में गुरु अमरदास व मक्कड़ कॉलोनी की गलियों का निर्माण शुरू, डेढ़ से चार महीने में पूरा होगा काम

पार्षद जसपाल सिंह गियासपुरा ने कहा कि गुरु अमरदास कॉलोनी की गलियां कुछ समय से खराब थी। इन्हें बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस पर 1 करोड़ 60 लाख की लागत आएगी। सड़कें करीब 4 महीने में मुकम्मल कर दी जाएंगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:21 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 05:21 PM (IST)
लुधियाना में गुरु अमरदास व मक्कड़ कॉलोनी की गलियों का निर्माण शुरू, डेढ़ से चार महीने में पूरा होगा काम
लुधियाना में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए पार्षद जसपाल सिंह गियासपुरा व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया।

लुधियाना, जेएनएन। बुधवार सुबह गुरु अमरदास कॉलोनी व गियासपुरा गांव मक्कड़ कॉलोनी रोड की गलियां बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। इसका उद्घाटन वार्ड नंबर 30 के पार्षद जसपाल सिंह गियासपुरा व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जुटे क्षेत्र निवासियों ने उनका धन्यवाद किया।

पार्षद जसपाल सिंह गियासपुरा ने कहा कि गुरु अमरदास कॉलोनी की गलियां कुछ समय से खराब थी। इन्हें बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस पर 1 करोड़ 60 लाख की लागत आएगी। सड़कें करीब 4 महीने में मुकम्मल कर दी जाएंगी। वहीं, मक्कड़ कॉलोनी रोड की गलियां बनाने के कार्य में करीब 22 लाख की लागत आएगी। यह काम करीब डेढ़ महीने में पूरा कर दिया जाएगा। इन गलियों में बारिश के दिनों में पानी इकट्ठा हो जाता था और लोगों को आने-जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ती थी। इससे जल्द निजात मिलेगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया ने कहा कि काफी समय से फंड रुकने के कारण वार्ड के विकास कार्य रुके हुए थे। अब जल्द ही इन्हें पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर गुरु अमरदास कॉलोनी से रमेश कुमार मैसी, डॉ. प्रदीप कुमार, अमरजीत सिंह भुल्लर, जसविंदर सिंह व हरजिंदर सिंह और गियासपुरा गांव से बलवीर सिंह प्रधान, अमनदीप सिंह गियासपुरा, सिकंदर सिंह सरोय, रेशम सिंह, गुरमीत सिंह, शरणजीत सिंह दलीप सिंह व सुरिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी