Ludhiana Today 9th October 2021: शहर में डांडिया और गरबा में धूम मचाएंगी लेडीज क्लब की मेंबर्स, जाने कहां .....

Ludhiana Today 9th October 2021 गीतांजलि लेडीज क्लब की ओर से नवरात्र पर गरबा और डांडिया क्लब परिसर में दोपहर 3.30 बजे से होगा। इसमें सिर्फ क्लब की सदस्याएं ही शामिल होंगी। इसके लिए महिलाओं ने विशेष तैयारी की है

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 08:24 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 08:24 AM (IST)
Ludhiana Today 9th October 2021: शहर में डांडिया और गरबा में धूम मचाएंगी लेडीज क्लब की मेंबर्स, जाने कहां .....
गीतांजलि लेडीज क्लब की ओर से नवरात्र पर गरबा समाराेह करवाया जाएगा। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Today 9th October 2021: लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 9 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

डांडिया क्लब परिसर में मचेगा धमाल

गीतांजलि लेडीज क्लब की ओर से नवरात्र पर गरबा और डांडिया क्लब परिसर में दोपहर 3.30 बजे से होगा। इसमें सिर्फ क्लब की सदस्याएं ही शामिल होंगी। इसके लिए महिलाओं ने विशेष तैयारी की है और परंपरागत परिधनों में संगीत की धुन पर डांडिया और गरबा करेंगी। उधर, नवरात्र पर श्री रामलीला कमेटी द्वारा सीता विवाह पर शोभायात्रा ठाकुरद्वारा नौहिरयां से शाम 4.00 बजे निकलेगी। परंपराओं के आधार पर निकलने वाली शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र होगी। इसके अलावा नवरात्रा उत्सव को लेकर श्री दुर्गा माता मंदिर में मां की चौकी शाम 7.15 बजे होगी। साथ ही शहर में अलग-अलग स्थानों पर रामलीला का मंचन होगा।

-- जैन स्थानकों में कार्यक्रम

जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास चल रहा है। एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक जनता नगर चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, तेरापंथ भवन में चातुर्मास सभा सुबह 9.00 बजे और आत्म धर्म कमल हाल में चातुर्मास सभा सुबह 9.00 बजे होगी। इन सभाओं में जैन समाज के प्रतिष्ठित मुनि प्रवचन भी करेंगे।

-- क्रिकेट और योग

शहर में शनिवार को क्रिकेट के साथ योग का भी आयोजन होगा। पीएयू ग्राउंड में पीएनबी की ओर से लाला लाजपत राय इंटर सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट सुबह 8.30 बजे से होगा, जबकि भारतीय योग संस्थान की ओर से लक्ष्मी नारायण मंदिर सी ब्लाक बीआरएस नगर में योग का विशेष कार्यक्रम शाम 4.00 बजे से होगा। योग और रिश्ता नामक कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान के राष्ट्रीय प्रधान देस राज विशेष रूप से पहुंचेंगे। उधर, सर्किट हाउस में अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक दोपहर 2.00 बजे होगी।

chat bot
आपका साथी