लुधियाना में इनोवा ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, फ्लेम्स मॉल के सिक्योरिटी गार्ड की मौत

विकास कौंडल व सचिन मोटरसाइकिल पर फिरोज गांधी मार्केट से भाई बाला चौक की ओर जा रहे थे। जैसे ही विकास ने नेहरू सिद्धांत केंद्र वाले कट से मोटरसाइकिल पखोवाल रोड की ओर मोड़ी हीराे बेकरी चौक की ओर से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने टक्कर मार दी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 01:50 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 01:50 PM (IST)
लुधियाना में इनोवा ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, फ्लेम्स मॉल के सिक्योरिटी गार्ड की मौत
मृतक विकास कौंडल तथा उसका साथी सचिन क्योरिटी गार्ड थे। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पखोवाल रोड स्थित नेहरू सिद्धांत केंद्र के सामने तेज रफ्तार इनोवा कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने इनोवा को कब्जे में लेकर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि आराेपित की पहचान मोहर सिंह नगर निवासी कुनाल मनोचा के रूप में हुई। पुलिस ने सब इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह के बयान पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर हैबोवाल के चंद्र नगर का विकास कौंडल (32) अपने साथी सचिन के साथ मोटरसाइकिल पर फिरोज गांधी मार्केट से भाई बाला चौक की ओर जा रहा था। जैसे ही उसने नेहरू सिद्धांत केंद्र वाले कट से मोटरसाइकिल को पखोवाल रोड की ओर मोड़ा। उसी दौरान हीराे बेकरी चौक की ओर से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपित कुनाल मनोचा का हौजरी कारोबार है। मृतक विकास कौंडल तथा उसका साथी सचिन फ्लेम्स माल में सिक्योरिटी गार्ड थे। 

जुआ खेलते 20 हजार कैश समेत 8 गिरफ्तार 

जासं, लुधियाना। सार्वजनिक जगहों पर जुआ खेल रहे 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे 20,510 रुपये नकदी बरामद की गई। आरोपितों पर दो केस दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

गांव कका स्थित पार्क में ताश से जुआ खेल रहे 4 लोगों काे थाना मेहरबान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 18140 रुपये की नगदी और ताश की एक गड्डी बरामद हुई है। एएसआइ राजनदीप सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान गांव रोड निवासी मनिंदर सिंह, सतनाम सिंह, लखविंदर सिंह और गांव ससराली निवासी अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। आरोपित गांव के तिकोना पार्क में जुआ खेल रहे थे।

इसी तरह, थाना शिमला पुरी पुलिस ने गिल रोड के अरोड़ा सिनेमा कट के पास ताश पर पैसे लगा कर जुआ खेल रहे 4 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से ताश की गड्डी और 2370 रुपये की नकदी भी बरामद हुई। एएसआइ कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान कोट मंगल सिंह निवासी अश्विनी कुमार, सतनाम सिंह, हरविंदर सिंह तथा शिमला पुरी स्थित ईटां वाली गली निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई। 

chat bot
आपका साथी