फ्लाइट्स रद, कनाडा नहीं लौट पा रहे 5000 एनआरआइ; जानें कितना करना पड़ सकता है इंतजार

कनाडा के अलावा सिंगापुर, दुबई में भी फ्लाइट बंद कर दी गई हैं।

लुधियाना में करीब पांच हजार एनआरआइ और अन्य काम से आए लोग वापस नहीं जा पा रहे हैं। इन लोगों को अब एक महीना और इंतजार करना पड़ सकता है। कनाडा के अलावा सिंगापुर दुबई में भी फ्लाइट बंद कर दी गई हैं।

Vikas_KumarSun, 25 Apr 2021 08:47 AM (IST)

लुधियाना, [मुनीश शर्मा]। विदेश जाने के लिए फ्लाइट्स रद हो गई हैं। लुधियाना में करीब पांच हजार एनआरआइ और अन्य काम से आए लोग वापस नहीं जा पा रहे हैं। इन लोगों को अब एक महीना और इंतजार करना पड़ सकता है। कनाडा सरकार से भारत में बढ़ते संक्रमण के खतरे के कारण अगले आदेश तक सभी फ्लाइट रद कर दी हैं। कनाडा के अलावा सिंगापुर, दुबई में भी फ्लाइट बंद कर दी गई हैं।

सग्गड़ ट्रैवल के रूपजीत सग्गड़ का कहना है कि लुधियाना से इस महीने करीब एक हजार लोगों को कनाडा जाना था। अकेले उनके पास करीब 200 टिकटें रद हो चुकी हैं। 300 ने पूछताछ की और फिर टिकट रद करवा दी। अभी तक कंपनियां सिर्फ एक्सटेंशन दे रही हैं लेकिन रिफंड को लेकर कोई जानकारी नहीं दे रही हैं। कई एनआरआइ अपने परिवार को छोड़कर निजी काम से पंजाब आए हैं लेकिन वापस नहीं जा पाने के कारण खासे परेशान हैं।

प्रीमियर विकेशन के अमरिंदर सिंह का कहना है कि एक महीने के लिए कई देशों की फ्लाइट रद हो चुकी हैं। रिफंड लेने के लिए लोग परेशान कर रहे हैं। सरकार को मोहलत देनी चाहिए। जो लोग वापस जाना चाहते हैं वह परेशान हैं।

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.