Kisan Andolan: लुधियाना में किसान बोले- गेहूं की कटाई खत्म, अब करेंगे दिल्ली बॉर्डर का रुख
जगराओं में किसान संघर्ष मोर्चा के धरने में किसान नेताओं ने सरकार को कहा कि कृषि कानूनों को रद करने की जगह धमकी व हमलों से परेशान करने की कोशिश हो रही है। किसान इनसे नहीं डरते है।
जगराओं (लुधियाना), जेएनएन। देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब पिछले वर्ष के मुकाबले कोरोना संक्रमित मरीजाें की संख्या अधिक तेजी बढ़ रही है। इसकी वजह है असफसल सरकार की असफल नीतियां हैं। यह कहते हुए सोमवार को किसान नेता दर्शन सिंह गालिब ने केंद्र सरकार पर निशाना साथा। जगराओं में किसान संघर्ष मोर्चा के धरने में किसान नेताओं ने कहा कि कृषि कानूनों को रद करने की जगह धमकी व हमलों से परेशान करने की कोशिश हो रही है। किसान इनसे नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा कि अब सभी गांवों में गेहूं की कटाई का काम खत्म हो गया है। अब अधिक से अधिक किसान, मजदूर व जमींदार दिल्ली बार्डर पर पहुंच रहे हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण कंट्रोल करने में नाकाम रहीं सरकारें
गालिब ने कहा कि कोरोना को कंट्रोल करने में केंद्र और पंजाब सरकार बुरी तरह नाकाम रही हैं। अब सरकारें कोरोना को कंट्रोल करने के लिए कर्फ्यू, लॉकडाउन व जुर्माने लगा रही हैं। जबकि केंद्र और पंजाब सरकार को लोगाें इस बीमारी से बचाव के लिए अधिक से अधिक जागरूक करने की जरूरत थी।
रेलवे स्टेशन पार्क जगराओं में लगे किसान संघर्ष मोर्चा के धरने में कुलविंदर सिंह ढोलन, चमकौर सिंह दोधर, ग्रामीण मजदूर यूनियन मशाल के नेता मदन सिंह, कंवलजीत खन्ना, धर्म सिंह सुजापुर ने सभी किसानों को कृषि कानूनाें के खिलाफ संघर्ष करने के लिए तैयार होने का निमंत्रण दिया।
यह भी पढ़ें - Punjab New Covid Guideline: अब नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से, संडे को मिनी लॉकडाउन
यह भी पढ़ें - लुधियाना में IELTS व कोचिंग संस्थान 30 अप्रैल तक बंद, आनलाइन जारी रहेगी पढ़ाई