Ludhiana Farmer Murder: शाम को खेत देखने गए किसान की गला रेत हत्या, मोबाइल काल डिटेल से खुलेगा राज

12 सितंबर की रात करीब 830 बजे जोगा सिंह अकेले ही खेत की तरफ चला गया। जब देर रात तक नहीं लौटा तो भाई हरजीत सिंह खेत पहुंचे। अंदर जमीन पर जोगा सिंह का शव पड़ा था। किसी ने तेजधार हथियार से उसकी गर्दन काट दी थी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 01:57 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 02:01 PM (IST)
Ludhiana Farmer Murder: शाम को खेत देखने गए किसान की गला रेत हत्या, मोबाइल काल डिटेल से खुलेगा राज
गांव घूंगराना में किसान जोगा सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सांकेतिक चित्र।

संवाद सहयोगी ,जगराओं (लुधियाना)। थाना जोधां के गांव घूंगराना में किसान की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। जोगा सिंह (52) के भाई हरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका भाई जोगा सिंह रोजाना शाम को खेत की तरफ घूमने जाता था। 12 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे वह अकेला ही खेत की तरफ चला गया। जब देर रात तक नहीं लौटा तो उन्होंने काल की। जब उसने फोन नहीं उठाया तो वह रात 11:30 बजे उसे देखने खेत पहुंचे। वहां पंहुचने पर देखा कि खेत के कोठे का गेट खुला था। अंदर भाई जोगा सिंह धरती पर गिरा पड़ा था। किसी व्यक्ति ने तेजधार हथियार से उसकी गर्दन काट दी थी। उन्होंने इसकी सूचना गांव की पंचायत और पुलिस को दी।

काल डिटेल खोलेगी मर्डर का राज

हरजीत सिंह के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना जोधा में कत्ल के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर हीरा सिंह ने बताया कि जोगा सिंह की शादी नहीं हुई थी। इस मामले की कई पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है। उसके मोबाइल फोन की काल डिटेल निकाली जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - 30 बोतल अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, जगराओं। पुलिस चौकी गालिब कला के प्रभारी एएसआइ सुरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से 30 बोतल अवैध शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि निर्मल सिंह और धर्मेंद्र निवासी गांव गालिब खुर्द अवैध शराब बेचते हैं। वे एक बोरी में शराब की बोतलें, जो कि हरियाणा राज्य की हैं, लेकर निर्मल सिंह के घर में रखकर आए हैं। दोनों शराब को गालिब खुर्द और आसपास के गांवों मे बेचते हैं। इस पर छापामारी करके 30 बोतल अवैध शराब के साथ धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। निर्मल सिंह पुलिस की गिरफ्त से अभी बाहर है। दोनों के खिलाफ एक्साइज एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी