लुधियाना में चाइना डोर से बुजुर्ग की नाक का एक हिस्सा कटकर गिरा, गंभीर हालत में खुद बाइक चला पहुंचा अस्पताल

लुधियाना के जालंधर बाईपास से दुगरी की तरफ लौटते समय एलिवेटेड पुल पर एक बाइक सवार बुजुर्ग व्यक्ति चाइना डोर की चपेट में आ गया। हादसे में बुजुर्ग की नाक का टुकड़ा सड़क किनारे गिरा रहा और ऊपर से कई वाहन गुजर गए।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 06:55 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 06:55 PM (IST)
लुधियाना में चाइना डोर से बुजुर्ग की नाक का एक हिस्सा कटकर गिरा, गंभीर हालत में खुद बाइक चला पहुंचा अस्पताल
चाइना डोर की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग।

लुधियाना, [अशवनी पाहवा]। चाइना डोर का आंतक अभी तक शहर में खत्म नहीं हुआ है। रोजाना महानगर में चाइना डोर से कई लोग शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा मंगलवार की शाम उस समय हुआ, जब जालंधर बाईपास से दुगरी की तरफ लौटते समय एलिवेटेड पुल पर एक बाइक सवार बुजुर्ग व्यक्ति चाइना डोर की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बुजुर्ग की नाक का टुकड़ा सड़क किनारे गिरा रहा और ऊपर से कई वाहन गुजर गए। हादसे के बाद राहगीरो ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल में पुहंचाया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया।

वहीं अस्पताल में घायल बुजुर्ग की पहचान दुगरी स्तिथ बाबा दीप सिंह नगर का रहने वाला 52 वर्षीया रंजीत सिंह के रूप में हुई। घायल बुजुर्ग ने बताया कि वह मंगलवार की शाम अपने निजी काम से जालंधर बाईपास की ओर से एलिवेटेड पुल के रास्ते से अपने घर की तरफ लौट रहा था। जहां रास्ते में पुल के ऊपर से गुजर रही चाइना डोर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसका बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरे किनारे जा गिरा और वह सड़क के बीचो बीच गिर गया। तभी पीछे से आ रहे एक कार सवार व्यक्ति ने अपनी गाड़ी को रोक कर तुरंत उसे उठाकर एंबुलेंस को काल किया।

खुद बाइक चला अस्पताल पहुंचा बुजुर्ग

करीब 20 मिनट तक इंतजार करने के बाद भी एम्बुलेंस मौके पर नही पुहंची। जिसके बाद घायल बुजुर्ग खुद अपनी बाइक पर अकेला ही अस्पताल में पहुंचा। जहां अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर गुरबिंदर कौर ने तुरंत घायल की हालत को देखते हुए उसे प्रथमिक उपचार देकर उसे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। जिसके बाद घायल के परिजनों ने तुरंत उसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर गुरबिंदर कौर ने बताया कि अस्पताल में घायल के पहुंचने पर उसके मुंह से नाक का टुकड़ा गायब था। जिसे तुरन्त उन्होंने ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर के साथ संपर्क के बाद उसे बड़े अस्पताल में रेफेर किया।

chat bot
आपका साथी