लुधियाना में जिला भाजपा महिला मोर्चा प्रधान मनिंदर कौर घुम्मन ने घोषित किए 6 मंडलों के प्रधान

लुधियाना में जिला भाजपा महिला मोर्चा प्रधान मनिंदर कौर घुम्मन ने 6 मंडलों के प्रधान घोषित किए हैं। ऋतू अरोड़ा अगर नगर सुमन शर्मा ऋषि नगर राजवंत कौर किदवई नगरऊषा रानी शिवजी नगर अंजू शर्मा जनता नगर कुलदीप कौर टिब्बा रोड मंडल की प्रधान नियुक्त की गई हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 10:57 AM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 10:57 AM (IST)
लुधियाना में जिला भाजपा महिला मोर्चा प्रधान मनिंदर कौर घुम्मन ने घोषित किए 6 मंडलों के प्रधान
लुधियाना भाजपा महिला मोर्चा की 6 मंडल प्रधान नियुक्त की गईं।

लुधियाना, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला लुधियाना ने मंडल प्रधानों की घोषणा कर दी है। महिला मोर्चा की प्रधान और पार्षद मनिंदर कौर घुम्मन की अध्यक्षता में एक बैठक में इसे लेकर फैसला किया गया।  लुधियाना भाजपा के जिला कार्यालय में हुई बैठक में भाजपा लुधियाना के जिला महामंत्री राम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा की प्रभारी किरण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी गोसाई विशेष रूप से बैठक में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- आलीशान होटल में SGPC कर्मचारी के साथ रंगरलियां मना रही थी कांस्टेबल की पत्नी, अचानक पहुंच गया पति

बैठक में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा पार्षद मनिंदर कौर घुम्मन ने लुधियाना भाजपा महिला मोर्चा की 6 मंडल प्रधान नियुक्त की। ऋतू अरोड़ा को अगर नगर मंडल, सुमन शर्मा को ऋषि नगर मंडल, राजवंत कौर को किदवई नगर मंडल, उषा रानी को शिवजी नगर मंडल, अंजू शर्मा को जनता नगर मंडल, कुलदीप कौर को टिब्बा रोड मंडल का प्रधान नियुक्त किया।

यह भी पढ़ें- लुधियाना फैक्ट्री हादसा : धूल झोंकने की कोशिश...पकड़े न जाएं इसलिए तड़के चार बजे लगा दी लेबर

 

इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, महिला मोर्चा की महामंत्री हरमनजीत कौर, मंडल प्रधानों में जसदेव तिवारी, विनय मित्तल, प्रिंस भंडारी, संजीव सचदेवा, क्रांति डोगरा, राजीव शर्मा, नरेश जैन व अन्य महिला मोर्चा की सदस्य इस बैठक में उपस्थित हुई।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी