Ludhiana Dengue Cases Update : लुधियाना में डेंगू के 13 नए मामले आए सामने, शहर में 327 हुई मरीजों की संख्या

लुधियाना में रविवार को 13 मरीजों में डेंगू के मरीज होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 423 हो गई है। डीसी का कहना है कि इसमें से 327 मरीज लुधियाना शहर से संबंधित हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:37 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:37 AM (IST)
Ludhiana Dengue Cases Update : लुधियाना में डेंगू के 13 नए मामले आए सामने, शहर में 327 हुई मरीजों की संख्या
लुधियाना में डेंगू के 13 नए मामले सामने आए।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में रविवार को 13 मरीजों में डेंगू के मरीज होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 423 हो गई है। डीसी वरिंदर शर्मा का कहना है कि इसमें से 327 मरीज लुधियाना शहर से संबंधित हैं। इसके अलावा 96 मरीज जिले के कस्बों एवं ग्रामीण इलाकों से ताल्लुक रखते हैं।

डीसी वरिंदर शर्मा का कहना है कि लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के विभिन्न इलाकों में सेहत विभाग एवं निगम की टीमें फागिंग कर रही हैं। साथ ही डेंगू का लारवा नष्ट करने के लिए डोर टू डोर सर्वे भी चल रहा है। प्रशासन का दावा है कि डेंगू से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसमें लोगों के सहयोग की भी जरूरत है।

यह भी पढ़ें-  Rail Roko Andolan: पंजाब में किसान सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रेल लाइनाें पर देंगे धरना, लुधियाना में 4 जगह ट्रैक रहेगा बाधित

कोरोना के छह मरीज मिले

लुधियाना में रविवार को छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से चार मरीज लुधियाना के और दो अन्य जिलों से संबंधित हैं। डीसी  वरिंदर कुमार शर्मा का कहना है कि सेहत विभाग का फोकस सैंपलिंग पर है, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। रविवार को भी विभाग की टीमों ने 6308 कोरोना के सैंपल लिए हैं।

डीसी ने कहा कि अब तक इस बीमारी की चपेट में आए कुल मरीजों में से 97.57 फीसद पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। जिले में अब 21 एक्टिव केस हैं। इनमें से कुछ मरीजों का सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें-   Make In India: मेक इन इंडिया उत्पादों से ही देश की तरक्की संभव, इनोवेशन पर काम कर रही कंपनी

chat bot
आपका साथी