Ludhiana Dengue Cases Update : लुधियाना में डेंगू के 53 नए मामले आए मिले, जिले में 580 हुई मरीजों की संख्या

Ludhiana Dengue Cases Update लुधियाना में वीरवार को डेंगू के 53 नए मामले सामने आए हैं। अब तक मरीजों की संख्या 580 हो गई है। अब भी डेंगू के 2075 संदिग्ध मरीज हैं। सेहत विभाग के अनुसार सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इस समय 148 मरीज भर्ती हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 09:51 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 09:51 AM (IST)
Ludhiana Dengue Cases Update : लुधियाना में डेंगू के 53 नए मामले आए मिले, जिले में 580 हुई मरीजों की संख्या
Ludhiana Dengue Cases Update लुधियाना में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Dengue Cases Update लुधियाना में वीरवार को डेंगू के 53 नए मामले सामने आए हैं। अब तक मरीजों की संख्या 580 हो गई है। अब भी डेंगू के 2075 संदिग्ध मरीज हैं। सेहत विभाग के अनुसार सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इस समय 148 मरीज भर्ती हैं। अब तक 432 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, वीरवार को कोरोना के भी चार पाजिटिव केस मिले हैं। इनमें दो लुधियाना और दो अन्य जिलों के रहने वाले हैं।

वहीं इधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर निगम मुख्यालय जोन ए के बाहर डेंगू के बढ़ते मामलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा का आरोप है कि नगर निगम डेंगू पर नकेल कसने में पूरी तरह से नाकाम है और शहर में रोजाना दर्जनों केस आ रहे हैं। भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने निगम मुख्यालय का घेराव किया। इस मौके पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं अपने साथ पीपनी लेकर आए थे।

यह भी पढ़ें-  लुधियाना भाजपा ने वैक्सीन लगाने वाले स्टाफ को सम्मानित किया, पुष्पेंद्र बोले- टीकाकरण पर सवाल उठाने वालों के मुंह पर तमाचा

कुशाग्र कश्यप ने कहा कि डेंगू की बीमारी हर साल इन्ही दिनों में आती है और हर साल की तरह इस साल भी लुधियाना के मेयर और कमिश्नर इस बार भी इस बीमारी को काबू करने में असफल रहे है। जिले के सभी अस्पतालों में डेंगू के मरीज़ भर्ती हैं और अगर इलाके के छोटे छोटे क्लीनिकों में भी मरीज दाखिल हैं। जिसका डाटा सेहत विभाग के पास है ही नहीं। कुशाग्र कश्यप ने कहा कि नगर निगम पर्याप्त फा¨गग नहीं करवा रहा जहां कहीं भी फागिंग हो भी रही है वहां पर 20 दिन बाद दोबारा नंबर आ रहा है।

यह भी पढ़ें-  लुधियाना में हर दिन ट्रैफिक जाम से परेशान होते हैं किताब बाजार के दुकानदार, बोले- चार पहिया वाहनों का समय हो निर्धारित

chat bot
आपका साथी