लुधियाना के गांव मानगढ़ में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, इलाके में दहशत

लुधियाना के गांव मानगढ़ में शनिवार सुबह पेड़ से लटकी युवक की लाश मिली। पेड़ से लटकी युवक की लाश मिलने से गांव में दहशत का माहौल रहा। थाना कूमकलां पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 09:44 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 09:44 AM (IST)
लुधियाना के गांव मानगढ़ में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, इलाके में दहशत
पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

लुधियाना, जेएनएन। गांव मानगढ़ में शनिवार सुबह पेड़ से लटकी युवक की लाश मिली। राहगीर की सूचना पर थाना कूमकलां पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पेड़ से लटकी युवक की लाश मिलने से गांव में दहशत का माहौल रहा। जांच अधिकारी एएसआइ हरजिंदर सिंह ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे कंट्रोल रूम से घटना की सूचना मिली। इसके बाद शव को उतार कर पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें : तेजधार हथियार दिखाकर नकदी और मोबाइल लूटा

लुधियाना : कनेजा रोड पर न्यू आनंद विहार कालोनी निवासी श्रीकांत मिश्र को रात करीब साढ़े आठ बजे जसपाल कालोनी के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने रोक लिया। इसके बाद श्रीकांत के गले पर तेजधार हथियार रख 15 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य कागज लूटकर फरार हो गए। श्रीकांत ने बताया कि वह रात में साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उसे तेजधार हथियार दिखाकर लूट लिया। उसने मामले की शिकायत 112 नंबर पर दी। एएसआइ जसविंदर सिंह व हरदीप सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपित गिरफ्त में होंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी