लुधियाना में डीसी ने ढोलेवाल में लिया अंतिम संस्कार के लिए गैस चैंबर का जायजा, बताया पर्यावरण फ्रेंडली

लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा सोमवार को ढोलेवाल स्थित रागढ़िया श्मशान घाट पहुंचे। यहां उन्होंने जीएसटी ग्रुप की ओर से बनाए गए नए गैस चैंबर का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि नया गैस चैंबर काफी लाभदायक है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 04:58 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 04:58 PM (IST)
लुधियाना में डीसी ने ढोलेवाल में लिया अंतिम संस्कार के लिए गैस चैंबर का जायजा, बताया पर्यावरण फ्रेंडली
लुधियाना में डीसी वरिंदर शर्मा को गैस चैंबर की कार्यविधि समझाते हुए कर्मचारी। जागरण

लुधियाना, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की लगातार बढ़ती संख्या से श्मशानघाटों में लकड़ी की खपत भी बढ़ गई है। ऐसे में प्रशासन लगातार गैस से चलने वाले संस्कार चैंबर पर नजर रखे हुए हैं। डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा सोमवार को ढोलेवाल स्थित रागढ़िया श्मशानघाट पहुंचे और जीएसटी ग्रुप (लुधियाना) की ओर से बनाए गए नए गैस चैंबर का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि नया गैस चैंबर काफी लाभदायक है। स्टील का बना होने के कारण इसमें उच्च तापमान में काम करने की क्षमता है।

मात्र दो एलपीजी सिलेंडर से तीन शवों का अंतिम हो सकता है। इससे न सिर्फ लकड़ियों पर होने वाले खर्च कम होगा, बल्कि कम समय में शव का अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। खासबात यह है कि संस्कार के तुरंत बाद परिजन अपने पारिवारिक सदस्यों के एशेस (फूल) ले जा सकेंगे ताकि वे परंपरा अनुसार उसकी अंतिम रस्म अदा कर सकें। 

डीसी ने कहा कि एक शव का अंतिम संस्कार करने में 4 क्विंटल लकड़ियां लगती हैं। इस चैंबर में अंतिम संस्कार करने से हम बड़ी संख्या में वन संपदा बचा सकेंगे। जीएसटी ग्रुप के मालिक रणजोध सिंह ने बताया कि वह जल्द ही पंजाब के अन्य हिस्सों में स्थित श्मशानघाटों में कम कीमत पर एलपीजी गैस चैंबर मुहैया करवाएंगे। रामगढ़िया श्मशानघाट में अब तक 739 कोविड मृतकों के संस्कार किए जा चुके हैं। अकेले मई में ही 138 अंतिमस संस्कार किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी