लुधियाना के लिए गर्व की बात, टैक साइबर सिक्योरिटी के त्रिशनीत Fortune 100 करोड़ बिजनेस क्लब में शामिल

लुधियाना में टैक साइबर सिक्योरिटी एजेंसी खोलने वाले 27 साल के त्रिशनीत अरोड़ा ने कुछ ही वर्षों में अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। 19 साल की उम्र में काम शुरू करने वाले इस युवा ने आज 100 करोड़ के क्लब में खुद को शामिल कर लिया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 02:56 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 02:56 PM (IST)
लुधियाना के लिए गर्व की बात, टैक साइबर सिक्योरिटी के त्रिशनीत Fortune 100 करोड़ बिजनेस क्लब में शामिल
लुधियाना की TAC साइबर सिक्योरिटी एजेंसी के त्रिशनीत अरोड़ा की फाइल फोटो।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में टैक साइबर सिक्योरिटी एजेंसी खोलने वाले 27 साल के त्रिशनीत अरोड़ा को अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फार्च्यून ने 100 करोड़ के बिजनेसवाली प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में शामिल किया है। मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले त्रिशनीत ने कुछ अलग करने की सोची और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में कदम रखा। 2013 में लुधियाना में एक नई साइबर सिक्योरिटी कंपनी टैक बनाई और फिर सफलता की सीढ़िया चढ़ते गए। त्रिशनीत को पढ़ाई में ज्यादा रुचि नहीं थी। इसलिए उन्हें आठवीं में असफलता मिली। बाद में उन्होंने 12वीं के लिए परीक्षा के लिए डिसटेंस एजुकेशन में आवेदन भरा लेकिन शायद पढ़ाई उनकी किस्मत में नहीं थी और वह इसमें कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने साइबर सिक्योरिटी एजेंसी खोल बिजनेस में ध्यान लगाया और आज उनकी तस्वीर न्यूयार्क के टाइम्स स्कवायर में नजर आती है।

साइबर क्राइम यानी हैकर्स को रोकने के लिए त्रिशनीत ने अपनी मेहनत के बल पर कई बड़ी कंपनियों के अलावा सीबीआइ, पंजाब पुलिस और गुजरात पुलिस के लिए काम शुरू किया। एक असफल स्टू़डेंट होने के बावजूद 19 साल की उम्र में काम शुरू करने वाले इस युवा ने आज 100 करोड़ के क्लब में खुद को शामिल कर लिया है। त्रिशनीत की उपलब्धि हैरानी करने वाली है। 4-5 साल की मेहनत से ही उनकी कंपनी ने निवेश की दौड़ में 1000 फीसद की बढ़ोतरी प्राप्त की है, जो कि अच्छी-अच्छी कंपनियों को नसीब नहीं होती है।  

त्रिशनीत अरोड़ा की सफलता को दुनिया सलाम करती है। उनकी तस्वीर न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी प्रदर्शित की जा चुकी है।

वर्ष 2018 में एशिया के 30 सबसे प्रभावशाली लोगों में रहे शामिल 

त्रिशनीत की यह पहली उपलब्धि नहीं है। वह 2018 में एशिया के 30 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल हुए थे। उसके बाद 2019 में अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फॉर्च्यून में 40 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में शामिल किए गए। पिछले साल जब दुनिया के साथ भारत भी कोरोना से जंग लड़ रहा था तो त्रिशनीत अपनी कंपनी टीएसी सिक्योरिटी को आगे बढ़ाने में जुटे थे।

एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर का खिताब भी जीता

एंटरप्रेन्योर पत्रिका ने त्रिशनीत को एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर के खिताब से पुरस्कृत किया। त्रिशनीत अरोड़ा को सुपर लग्जरी कारों बीएमडब्ल्यू, ऑडी को चलाने और खुद के वाहन बनाने का भी शौक है। अब वह अपनी कंपनी का विस्तार करने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें - लुधियाना में लिव-इन पार्टनर निकला हैवान, महिला की 14 साल की बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार

यह भी पढ़ें - लुधियाना में बड़ा साइबर फ्रॉड, बिना अकाउंट ऑपरेट किए और OTP आए फर्म के बैंक खाते से उड़े 15 लाख

chat bot
आपका साथी