Farmers Protest : हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ सीपीआई का लुधियाना में प्रदर्शन

Farmers Protest सीपीआइ (एम) कार्यालय हरनाम नगर में जिला इकाई की मीटिंग हुई मीटिंग की अध्यक्षता जिला सिगरेटरी बलजीत सिंह साही ने की। उन्होंने करनाल में हुए किसानों पर लाठीचार्ज का खुलकर विरोध किए। ऑल इंडिया किसान सभा ने सीएम खट्टर का पुतला फूंक रोष प्रदर्शन किया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 03:57 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 03:57 PM (IST)
Farmers Protest : हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ सीपीआई का लुधियाना में प्रदर्शन
किसानों पर हुए लाठीचार्ज का विराेध तेज हाे गया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Farmers Protest: हरियाणा के करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का विराेध तेज हाे गया है। शहर में मंगलवार काे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थकों ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार पर किसान विरोधी हाेने का आराेप लगाया। नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर अचानक लाठीचार्ज करना लोकतंत्र के लिए खतरा है।

सीपीआइ (एम) कार्यालय हरनाम नगर में जिला इकाई की मीटिंग हुई मीटिंग की अध्यक्षता जिला सिगरेटरी बलजीत सिंह साही ने की। उन्होंने करनाल में हुए किसानों पर लाठीचार्ज का खुलकर विरोध किए। ऑल इंडिया किसान सभा के नेताओं ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंक रोष प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें-होशियारपुर में महिला पुलिसकर्मियों को अजब ड्रेस काेड, जूड़ा बांधकर आना होगा ड्यूटी पर; हेयर स्‍टाइल नहीं चलेगा

मुजफ्फरनगर में 5 सितंबर को होने वाली महापंचायत में हिस्सा लेंगे जिले के किसान

रूप बसंत, सतनाम सिंह बडैच, डॉ. गुरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह लोटे, बलदेव सिंह पमाल ने मांग की आयुष सिन्हा को तुरंत सस्पेंड किया जाए व कानूनन मुताबिक बनती करवाई किया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर कुल हिंद किसान सभा जिला लुधियाना ने फैसला लिया मुजफ्फरनगर में 5 सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत में जिला लुधियाना से सैकड़ों किसान भाग लेंगे। जोगिंदर राम रामलाल गुरदीप सिंह पलविंदर राजी सोनू गुप्ता आदि मीटिंग में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें-लुधियाना की घोड़ा मंडी में 'सिकंदर' और 'नवाब' पर सबकी नजर, 1.19 करोड़ मिलने पर भी मालिक बेचने काे तैयार नहीं

समाजसेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन ने भी जताया विराेध

समाजसेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन द्वारा प्रधान जगदीश राय ढोसीवाल की अगुआई सिटी होटल में बैठक आयोजित की गई। इसमें मिशन के चेयरमैन हनी फत्तनवाला, निरंजन सिंह रखरा, इंजीनियर अशोक कुमार भारती, डा. सुरिदर गिरधर, चौ. बलबीर सिंह, अनिल अनेजा, मनोहर लाल, चंद सिंह और नरिदर काका शामिल हुए। इन लोगों ने अपनी बाहों पर रोष के तौर पर काली पट्टियां बांधी हुई थी। सभी ने हरियाणा पुलिस द्वारा किए गए उक्त लाठीचार्ज की पुरजोर शब्दों में निदा की। राष्ट्रपति से हरियाणा सरकार को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की गई।

chat bot
आपका साथी