सरपंच कालोनी में लगाया वैक्सीनेशन कैंप

वार्ड 25 की सरपंच कालोनी में भाजपा जमालपुर मंडल की ओर से भाजपा नेता राकेश ठाकुर व भाजपा महिला नेता सुनीता ठाकुर की अगुवाई में वैक्सीनेशन कि पहली डोज का कैम्प लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:19 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:19 PM (IST)
सरपंच कालोनी में लगाया वैक्सीनेशन कैंप
सरपंच कालोनी में लगाया वैक्सीनेशन कैंप

संसू, लुधियाना : वार्ड 25 की सरपंच कालोनी में भाजपा जमालपुर मंडल की ओर से भाजपा नेता राकेश ठाकुर व भाजपा महिला नेता सुनीता ठाकुर की अगुवाई में वैक्सीनेशन कि पहली डोज का कैम्प लगाया गया। कैंप में जमालपुर मंडल प्रधान भूपेंदर राय विशेष तौर से पहुंचे। इस दौरान साहनेवाल से पहुंची डाक्टरों की टीम ज्योति राणा, सुरजीत कौर, सुरमा देवी, पूनम गोयल ने कैम्प में पहुंचे 18 साल से ऊपर के तकरीबन 390 लोगो को वैक्सीन लगाई।

इस दौरान भाजपा नेता राकेश ठाकुर ने कहा कि इलाके के लोगो की सुविधा के लिए पहले भी कई बार वैक्सीनेशन का कैंप लगाया जा चुका है। इस दौरान परमजीत सिंह पप्पू, राजेन्दर नेगी, हीरालाल पाल, बचन सिंह, रामेश्वर, हरीश चंद्र, अभिषेक, पिकू शर्मा, विवेक नेगी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी