Ludhiana Covid cases update: लुधियाना में 100 दिन बाद 100 से कम पाजिटिव केस, पहली बार 25 हजार ने लगवाया टीका

Ludhiana Covid cases update लुधियाना में दूसरी लहर के दौरान 100 दिन बाद जिले में एक दिन में कोरोना पाजिटिव केस 100 से नीचे पहुंच गए हैं। शनिवार को जिले में 92 पाजिटिव केस आए हैं। पिछले चार मार्च को जिले में 72 केस पाजिटिव आए थे।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:26 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:26 AM (IST)
Ludhiana Covid cases update: लुधियाना में 100 दिन बाद 100 से कम पाजिटिव केस, पहली बार 25 हजार ने लगवाया टीका
लुधियाना में एक दिन में कोरोना पाजिटिव केस 100 से नीचे पहुंच गए हैं

लुधियाना, जेएनएन। महानगर में रोज आने वाले कोरोना पाजिटिव केसों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। दूसरी लहर में 100 दिन बाद जिले में एक दिन में कोरोना पाजिटिव केस 100 से नीचे पहुंच गए हैं। शनिवार को जिले में 92 पाजिटिव केस आए हैं। पिछले चार मार्च को जिले में 72 केस पाजिटिव आए थे। वहीं, जिले के अस्पतालों में भर्ती तीन मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें से दो मरीज लुधियाना जिले के रहने वाले थे और दोनों महिलाएं थीं।

गौरतलब है कि मई के दूसरे हफ्ते में जिले में रोजाना मिलने वाले कोरोना केसों की संख्या 1800 तक पहुंच गई थी। जिले में अब तक कुल 86153 लोग पाजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 2060 लोगों की मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केसों की संख्या भी कम होकर 1531 रह गई है। वेंटिलेटर पर फिलहाल 26 मरीज भर्ती हैं।

वहीं, कोविशील्ड वैक्सीन की 50 हजार डोज मिलने के बाद शनिवार को जिले में 170 वैक्सीनेशन सेंटरों पर टीकाकरण किया गया। पहली बार एक दिन में जिले में रिकार्ड 25036 लोगों ने टीका लगवाया। 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के लिए 159 स्थानों और 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए 11 जगह टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। सरकारी केंद्रों में 30 हेल्थ केयर वर्करों और 1556 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली डोज दी गई। 18 हेल्थ केयर और 57 फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरी डोज दी गई। इसी तरह 18 से 44 साल तक की उम्र के 18908 लोगों को पहली डोज दी गई। 11 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से साल से अधिक उम्र के 2543 लोगों को पहली और 243 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, प्राइवेट अस्पतालों में 18 से 44 साल उम्र के 1439 को पहली डोज दी गई। 45 साल से अधिक उम्र के 142 लोगों को पहली और 75 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।

बेटी के जन्म के चार दिन बाद कोरोना से महिला की मौत

श्री माछीवाड़ा साहिब : माछीवाड़ा बेट क्षेत्र में कोरोना पीड़ित 33 वर्षीय महिला राजप्रीत कौर की मौत हो गई। चार दिन पहले ही उसने बेटी को जन्म दिया था। 28 मई को उसकी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। सात जून को बेटी को जन्म दिया था।

chat bot
आपका साथी