Ludhiana Covid Cases Update : लुधियाना में तीन मरीजों की मौत, 62 नए मामले आए सामने

Ludhiana Covid Cases Update लुधियाना में कोरोना के 62 नए मामले सामने आए। इनमें से 50 लुधियाना के रहने वाले थे। कोरोना के मामलों में कमी आने पर सेहत विभाग ने भी राहत की सांस ली है। जिले में एक्टिव केस भी घटकर 476 रह गए हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:40 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:40 PM (IST)
Ludhiana Covid Cases Update : लुधियाना में तीन मरीजों की मौत, 62 नए मामले आए सामने
Ludhiana Covid Cases Update लुधियाना में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है।

लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Covid Cases Update: लुधियाना में कोरोना के 62 नए मामले सामने आए। इनमें से 50 लुधियाना के रहने वाले थे। जबकि तीन संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें से एक संक्रमित लुधियाना से था। जिले में एक्टिव केस भी घटकर 476 रह गए हैं। कोरोना के मामलों में कमी आने पर सेहत विभाग ने भी राहत की सांस ली है। कोरोना संक्रमण घटने के बावजूद म्यूकरमायकोसिस (ब्लैक फंगस) के मरीजों में कमी नहीं आ रही है। निजी अस्पतालों में लगातार म्यूकरमायकोसिस के मरीज आ रहे हैं। मंगलवार को दो नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। जिले में म्यूकरमायकोसिस के 138 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 77 मरीज लुधियाना के रहने वाले हैं, जबकि 61 मरीज दूसरे जिलों के हैं। दूसरी तरफ म्यूकरमायकोसिस वाले 19 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 9 लुधियाना और 10 दूसरे जिलों के रहने वाले थे।

वैक्सीनेशन करवाने में पुरुष आगे, महिलाएं पीछे

आंकडों के अनुसार जिले में अब तक 10 लाख 74 हजार 503 से अधिक लोगों की वैक्सीनेशन हुई है। जनवरी में 15 272 लोगों, फरवरी में 25 692 लोगों, मार्च में 1 लाख 42 हजार 246 लोगों को वैक्सीन लगी। जबकि अपैल में 3 लाख 69 हजार 860 लोगों को वैक्सीन लगी, जबकि मई जून में स्टेट सप्लाई से 2 लाख 35 हजार लोगों की वैक्सीनेशन हुई है। इसके अलावा सेंटर सप्लाई से 1 लाख 43 हजार 743 लोगों व जून में 1 लाख 41 हजार 776 लोगों को वैक्सीन लगी। विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इनमें से छह लाख 85 हजार 425 के करीब पुरूष हैं, जबकि 5 लाख के करीब महिलाएं हैं।

chat bot
आपका साथी