Ludhiana Coronavirus Vaccination: लुधियाना में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज, 72851 लोगों काे लगा टीका

Ludhiana Coronavirus Vaccination शहर में काेराेना केस कम हाेने के बाद वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हाे गई है। सिविल सर्जन डा. किरण आहलूवालिया ने कहा कि लुधियाना में 30 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य करीब पहुंच गया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 10:34 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:34 AM (IST)
Ludhiana Coronavirus Vaccination: लुधियाना में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज, 72851 लोगों काे लगा टीका
शहर में काेराेना केस कम हाेने के बाद वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हाे गई है। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Coronavirus Vaccination: शनिवार को 242 जगह लगाए गए वैक्सीनेशन कैंपों में 72 हजार 851 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई। इनमें 46 हजार 524 लोगों को पहली और 26 हजार 327 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। अब तक 28 लाख 82 हजार 404 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें से 20 लाख 58 हजार 749 लोगों को पहली डोज लगी है, जबकि 8 लाख 23 हजार 655 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है।

सिविल सर्जन डा. किरण आहलूवालिया ने कहा कि लुधियाना में 30 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने के लक्ष्य के बहुत करीब पहुंच गया है। गाैरतलब है कि शहर में काेराेना केस कम हाेने के बाद वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हाे गई है।

यह भी पढ़ें-पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर 400 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस को सर्मपित वैक्सीन कैंप में 400 से ज्यादा लोगो ने वैक्सीन लगवाई। इससे पूर्ब जिला भाजपा सचिव नवल जैन की अध्यक्षता में एकित्रत हुए लोगों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा को फूलमालाएं अर्पित कर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। नवल जैन ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के राष्ट्र को सर्मपित सादगी से भरपूर जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि उनके आदर्श देश की भावी पीढ़ियाें के लिए हमेशा प्रेरणा बने रहेंगे।

वहीं उनकी तरफ से विरासत के रुप में छोड़े एकात्मक मानववाद और अंत्योदय के मंत्र हमेशा हम सब का मार्गदर्शन करते रहेंगे। अपने राजनिति जीवन में स्वच्छ राजनिति व हिंदुत्व की विचारधारा के प्रसार के लिए पंडित जी की तरफ से किए प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होने जनमानस को जागरुक करने के लिए एक पत्रकार के रुप में मासिक राष्ट्र धर्म का प्रकाशन शुरू किया था।

यह भी पढ़ें-MBBS fees Hike: पंजाब के निजी मेडिकल और डेंटल कालेजों में MBBS की फीस 5 फीसद बढ़ाई, जानें कारण

chat bot
आपका साथी