Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में एक दिन में रिकॉर्ड 670 पॉजिटिव मिले, 9 मरीजों की मौत

Ludhiana Coronavirus Update इतनी बड़ी संख्या में नए केस आने से जिले में कुल संक्रमितों का आकंड़ा 41543 पहुंच गया है। 24 घंटे में 9 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। इसमें से 6 लुधियाना और तीन अन्य जिलों के थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 05:27 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 05:27 PM (IST)
Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में एक दिन में रिकॉर्ड 670 पॉजिटिव मिले, 9 मरीजों की मौत
लुधियाना में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 3800 के पार पहुंच गया है। सांकेतिक फोटो

लुधियाना, जेएनएन। पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में कोरोना पाजिटिव मरीजों ने अब तक के सभी रिकार्ड ब्रेक कर दिए। 24 घंटें में पहली बार जिले में 670 मरीज पाजिटिव मिले हैं। ऐसा कोरोना महामारी शुरू होने से लेकर अब तक कभी नहीं हुआ था। तााज मामलों में से अकेले लुधियाना के ही 598 मरीज शामिल हैं। अन्य जिलों के 72 मरीज है। इतनी बड़ी संख्या में नए केस आने से जिले में कुल संक्रमितों का आकंड़ा 41,543 पहुंच गया है। 24 घंटे में 9 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। इसमें से 6 लुधियाना और तीन अन्य जिलों के थे। लुधियाना में अब कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 1232 हो गई है। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 3800 के पार पहुंच गया है। 

chat bot
आपका साथी