Ludhiana CoronaVirus Update: लुधियाना के स्कूलों में फरवरी में 175 फीसद बढ़े कोरोना केस

Ludhiana CoronaVirus Update जिले के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में कोरोना संक्रमण की बढ़ रही रफ्तार ने सरकार सेहत विभाग और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। जनवरी के मुकाबले फरवरी में स्कूलों में कोरोना संक्रमण के केस 175 फीसद अधिक सामने आए हैं।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 07:06 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 07:06 AM (IST)
Ludhiana CoronaVirus Update: लुधियाना के स्कूलों में फरवरी में 175 फीसद बढ़े कोरोना केस
जिले के स्कूलों में कोरोना की बढ़ रही रफ्तार ने सरकार, सेहत विभाग और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।

लुधियाना, जेएनएन। जिले के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में कोरोना संक्रमण की बढ़ रही रफ्तार ने सरकार, सेहत विभाग और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। जनवरी के मुकाबले फरवरी में स्कूलों में कोरोना संक्रमण के केस 175 फीसद अधिक सामने आए हैं। जनवरी में तीन सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों के संक्रमित पाए जाने के कुल 60 केस थे। फरवरी में स्कूलों में कोरोना संक्रमण के मामले 165 अधिक हो चुके हैं। बुधवार को भी जिले में सरकारी और प्राइवेट नौ स्कूलों के चार शिक्षक और आठ छात्र कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।

पंजाब पब्लिक स्कूल समराला का एक छात्र कोरोना पाजिटिव पाया गया है। इस स्कूल के पहले भी दो छात्र और एक शिक्षक पाजिटिव आ चुके हैं। सतपाल मित्तल स्कूल का भी एक छात्र कोरोना संक्रमित पाया गया है। डीपीएस स्कूल के भी एक छात्र और एक शिक्षक की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। पहले भी इस स्कूल के दो छात्र और एक शिक्षक पाजिटिव आ चुके हैं। सरकारी स्कूल चौंता के दो और छात्रों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। स्कूल के अब तक 52 छात्र, पांच शिक्षक और एक चपरासी संक्रमित आ चुके हैं।

वहीं, चौंथा के सुखमणि पब्लिक स्कूल का भी एक छात्र कोरोना की चपेट में आया है। इसके अलावा डीएमसी कालेज का एक स्टूडेंट पाजिटिव आया। सरकारी मल्टीपर्पज स्कूल में एक छात्र कोरोना पाजिटिव आया है। स्कूल का एक शिक्षक पहले भी पाजिटिव आया था। हाई स्कूल कोट मंगल सिंह के दो और शिक्षकों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इस स्कूल के पहले भी तीन शिक्षक पाजिटिव आए थे। सरकारी स्कूल गुरम में भी एक शिक्षक संक्रमित आया है।

स्कूल                     आज केस            स्कूल में कोरोना चेन

पंजाब पब्लिक स्कूल समराला :  एक छात्र             पहले दो छात्र, एक शिक्षक

डीपीएस स्कूल               एक छात्र, एक शिक्षक   दो छात्र, एक शिक्षक

सरकारी स्कूल चौंता :         दो छात्र          52 छात्र, पांच शिक्षक, एक चपरासी

सरकारी मल्टीपर्पज स्कूल :     एक छात्र           एक शिक्षक 

हाई स्कूल कोट मंगल सिंह :  दो शिक्षक          तीन शिक्षक

डीएमसी कालेज :           एक छात्र            दो स्टाफ नर्स 

सतपाल मित्तल स्कूल          एक छात्र            ----

सुखमणि पब्लिक स्कूल :      एक छात्र             ----

सरकारी स्कूल गुरम :        एक शिक्षक 

chat bot
आपका साथी