Ludhiana Coronavirus Update : लुधियाना में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने विशेषज्ञ भी हैरान, 835 पाजिटिव; 6 की मौत

Ludhiana Coronavirus Update लुधियाना में 835 संक्रमित मरीज मिले हैं। यह आंकड़ा अब तक का सबसे अधिक है। इससे पहले शुक्रवार को 598 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई थी। संक्रमण की रफ्तार ने अब विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया है।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 08:44 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 08:44 AM (IST)
Ludhiana Coronavirus Update : लुधियाना में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने विशेषज्ञ भी हैरान, 835 पाजिटिव; 6 की मौत
लुधियाना में कोरोना के मामले नए रिकार्ड बना रहे हैं।

लुधियाना, जेएनएन। महानगर में कोरोना संक्रमण ने 24 घंटे बाद ही अपना रिकार्ड तोड़ दिया। शनिवार को जिले में 835 संक्रमित मरीज मिले हैं। यह आंकड़ा अब तक का सबसे अधिक है। इससे पहले शुक्रवार को 598 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई थी। संक्रमण की रफ्तार ने अब विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया है। सबसे अधिक संभलने की जरूरत लुधियानवियों को है। 835 संक्रमितों में से 814 सिर्फ लुधियाना शहर के रहने वाले हैं।

कुल केसों में से 97 फीसद अकेले शहर से हैं। 21 संक्रमित खन्ना, जगराओं, रायकोट, समराला व पायल के रहने वाले हैं। सेहत विभाग की ओर से भेजे गए 7,866 सैपलों की जांच के बाद यह रिपोर्ट आई है। जिले में इसके साथ ही पाजिटिविटी रेट भी बढ़कर 10.62 प्रतिशत पर पहुंच गया। इसके अलावा दूसरे जिलों के भी 108 लोगों की रिपोर्ट लुधियाना में पाजिटिव आई है।

 पाजिटिविटी रेट :

महीना             दर

जनवरी            1 से 2

फरवरी             1 से 2

 मार्च               4 से 5

अप्रैल               9 से 10

---

यूके स्ट्रेन बहुत खतरनाक :

संक्रमण एकाएक इतनी तेजी से फैलने के पीछे स्वास्थ्य विशेषज्ञ वायरस के यूके स्ट्रेन को जिम्मेदार मान रहे हैं। दीपक अस्पताल के मेडिसन विशेषज्ञ डा. मनीत चावला का कहना है कि हालात नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं। नया स्ट्रेन बहुत खतरनाक है। लोगों को अब समझना होगा कि हालात कितने गंभीर हैं। अगर घर से बाहर निकलना जरूरी नहीं है तो न निकलें। खुद को कम से कम 15 दिन के लिए सेल्फ लाकडाउन कर लें। जो लोग काम के लिए बाहर जा रहे हैं वह बच्चों से और बुजुर्गों से न मिलें।

---

सिविल सर्जन डा. सुखजीवन कक्कड़ का कहना है कि संक्रमण हर जगह फैल चुका है। सर्जिकल मास्क से 95 प्रतिशत तक बचाव संभव है जबकि एन 95 मास्क से 98 प्रतिशत तक। सेहत विभाग ने टेस्टिंग बढ़ा दी है इसलिए पाजिटिव केस और बढ़ेंगे।  शनिवार को भी सात हजार से अधिक सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे हैं।

---

चार हजार के पार हुए सक्रिय केस :

जिले में सक्रिय केसों की संख्या भी बढ़कर 4277 तक पहुंच गई है। इनमें से निजी अस्पतालों में 459, सिविल अस्पताल में 62 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 2927 मरीज हैं। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण के 42,378 मामले आ चुके हैं। इनमें से 1238 मरीजों की मौत हो चुकी है।

---

छह मरीजों ने तोड़ा दम :

शनिवार को जिले के छह कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें चार महिलाएं और दो पुरुष मरीज थे। सभी की उम्र 48 से 72 साल के बीच थी।

chat bot
आपका साथी