Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में कोरोना ने तोड़े सभी रिकार्ड, 24 घंटे में 598 पाजिटिव

Ludhiana Coronavirus Update लुधियाना में में 24 घंटे में पहली बार रिकार्ड 598 पाजिटिव केस सामने आए हैं। लुधियानवियों के लिए यह खतरे की घंटी भी है। 598 में से 580 पाजिटिव मरीज लुधियाना शहर के रहने वाले हैं।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 08:41 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 08:41 AM (IST)
Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में कोरोना ने तोड़े सभी रिकार्ड, 24 घंटे में 598 पाजिटिव
लुधियाना में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Coronavirus Update : अब भी नहीं संभले तो महामारी से बचना मुश्किल हो जाएगा। कोरोना संक्रमण ने पिछले एक साल से अब तक अपने सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। जिले में 24 घंटे में पहली बार रिकार्ड 598 पाजिटिव केस सामने आए हैं। लुधियानवियों के लिए यह खतरे की घंटी भी है। 598 में से 580 पाजिटिव मरीज लुधियाना शहर के रहने वाले हैं। मात्र 18 मामले जिले के अन्य कस्बों खन्ना, जगराओं, रायकोट, समराला व पायल से हैं।

शहर में कोरोना की चेन बढ़ती जा रही है। जब से यूके स्ट्रेन के मामले सामने आए हैं उसके बाद से संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ा है। विशेषज्ञ भी बार-बार चेता चुके हैं कि यूके स्ट्रेन दस गुणा तेजी से फैलता है। वहीं, शुक्रवार को दूसरे जिलों के भी 72 लोगों की रिपोर्ट लुधियाना में पाजिटिव आई है।

रोजाना सात हजार से अधिक सैंपलों की हो रही जांच

सेहत विभाग ने टेस्टिंग बढ़ाई तो कोरोना के वह मामले भी सामने आने लगे जो अब तक ट्रेस नहीं हो पा रहे थे। सिविल सर्जन डा. सुखजीवन कक्कड़ का कहना है कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए टेस्टिंग बढ़ा दी है। मार्च में रोजाना चार से पांच हजार सैंपलों की जांच की जा रही थी। लेकिन पिछले चार दिन से रोजाना सात हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा रही है। शहर में 26 जगह नाके लगाए गए हैं। नाकों पर ही रोजाना तीन हजार से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं। पिछले बीस दिन में नाका टेस्टिंग के दौरान करीब 25 हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 150 से अधिक लोग पाजिटिव मिल चुके हैं।  

शहर           पाजिटिव       मौत

लुधियाना       37879       1052

पायल         413          26

समराला        592          41

खन्ना         928          51

रायकोट        665          19

जगराओं       1066         43

---

तारीख      सैंपल       पाजिटिव    मौत      पाजिटिविटी रेट

7 अप्रैल   5085        415        5            8.16

8 अप्रैल   4639        425        4            9.16

9 अप्रैल    4276      438         4           10.24

10 अप्रैल   5010      389         6            7.76

11 अप्रैल   4550      530         7           11.43

12 अप्रैल   4803       523        7            10.89

13 अप्रैल   5087       480        5             9.44

14 अप्रैल   7025       489        3             6.96

15 अप्रैल   7254        482       6             6.64

16 अप्रैल   7677        598       6             7.79

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी