Ludhiana CoronaVirus Update: लुधियाना में कोरोना बेकाबू: अप्रैल में साढ़े तीन गुना बढ़े केस

Ludhiana CoronaVirus Update मंगलवार को जिले में 480 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। तीन मरीजों की कोरोना के कारण मौत भी हुई है। इसके अलावा दूसरे जिलों के भी 78 लोग संक्रमित पाए गए हैं और दो लोगों की जान गई है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 08:47 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 08:47 AM (IST)
Ludhiana CoronaVirus Update: लुधियाना में कोरोना बेकाबू: अप्रैल में साढ़े तीन गुना बढ़े केस
Ludhiana CoronaVirus Update: मंगलवार को जिले में 480 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

लुधियाना, जेएनएन। अप्रैल में रोजाना 400 से 500 केस कोरोना पाजिटिव मिल रहे हैं। मंगलवार को भी 480 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। तीन मरीजों की कोरोना के कारण मौत भी हुई है। इसके अलावा दूसरे जिलों के भी 78 लोग संक्रमित पाए गए हैं और दो लोगों की जान गई है। अप्रैल में 13 दिनों में 5554 लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं। मार्च के 13 दिन में यह आंकड़ा मात्र 1520 था। पूरे महीने में 7220 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे। मार्च की तुलना में अप्रैल में कोरोना के केस साढ़े तीन गुना बढ़े हैं। यही नहीं मार्च के पहले 13 दिन में 21 मरीजों की मौत हुई थी जबकि अप्रैल में यह आंकड़ा तीन गुना पहुंच कर 72 तक पहुंच गया है। सेहत विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कारण मामले इतनी तेजी से बढ़े हैं। दूसरी लहर बेहद घातक है।

यह भी पढ़ेंः-  पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक समीकरण, मिलकर नई पार्टी बनाएंगे ढींडसा व ब्रह्मपुरा

अप्रैल में अब तक आए कोरोना के मामले व मौतें

तारीख          पाजिटिव     मौत

1 अप्रैल         376         8

2 अप्रैल         369         8

3 अप्रैल         382         5

4 अप्रैल         446         5

5 अप्रैल         390         7

6 अप्रैल         401         8

7 अप्रैल         415         5

8 अप्रैल         425         4

9 अप्रैल        438          4

10 अप्रैल       389         6

11 अप्रैल       530         7

12 अप्रैल       523         5

13 अप्रैल      480          3

यह भी पढ़ेंः-  जालंधर में घर में ही सेफ नहीं बच्चियां, लगातार सामने आ रहे हैं आदमपुर दुष्कर्म जैसे मामले

मार्च के 13 दिन में पाजिटिव मौतें

तारीख        पाजिटिव     मौतें

1 मार्च       64              1

2 मार्च      115             0

3 मार्च       72             1

4 मार्च      106             3

5 मार्च     105              0

6 मार्च     146              2

7 मार्च    108               0

8 मार्च     92               2

9 मार्च    125              3

10 मार्च   122              3

11 मार्च   152              2

12 मार्च   133               1

13 मार्च   180               3

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी