Ludhiana Coronavirus Update : लुधियाना में कोरोना संक्रमण के 389 नए मामले, छह मरीजों ने तोड़ा दम

Ludhiana Coronavirus Update लुधियाना में शनिवार को 449 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाई गई है। इनमें 389 लोग लुधियाना जिले के रहने वाले हैं। संक्रमितों में नौ हेल्थ केयर वर्कर और स्कूल चंकली मंगली का एक शिक्षक भी शामिल है।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:10 AM (IST)
Ludhiana Coronavirus Update : लुधियाना में कोरोना संक्रमण के 389 नए मामले, छह मरीजों ने तोड़ा दम
लुधियाना जिले में अब तक मौत का आंकड़ा 1200 तक पहुंच गया है।

लुधियाना, जेएनएन। कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार 449 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाई गई है। इनमें 389 लोग लुधियाना जिले के रहने वाले हैं। संक्रमितों में नौ हेल्थ केयर वर्कर और स्कूल चंकली मंगली का एक शिक्षक भी शामिल है। 60 संक्रमित दूसरे जिलों के रहने वाले हैं जिनके सैंपल लुधियाना में लिए गए थे।

इसके अलावा कोरोना के कारण लुधियाना के अस्पतालों में नौ लोगों की मौत भी हुई है। इनमें छह मरीज लुधियाना जिले से संबंधित थे जिनमें चार महिलाएं और दो पुरुष थे। इसके साथ ही जिले में अब तक मौत का आंकड़ा 1200 तक पहुंच गया है। तीन मरीज होशियारपुर, कपूरथला और हिमाचल प्रदेश से संबंधित थे।

कुल संक्रमित : 38,441

कुल स्वस्थ : 34,000

कुल मौत : 1,200

एक्टिव केस : 3,298

होम आइसोलेट : 2483

अस्पतालों में भर्ती : 432

---

स्टाक में है कोरोना वैक्सीन की 30 हजार डोज, आज और आएगी

कोरोना वैक्सीन को लेकर लुधियाना जिले में कोई किल्लत नहीं है। सेहत विभाग के स्टाक में अब भी वैक्सीन की 30 डोज हैं जबकि रविवार को नया स्टाक भी पहुंच जाएगा। जिले में रोजाना 10 से 15 हजार लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा रही है। इस हिसाब से देखा जाए तो 30 हजार डोज दो दिन में खत्म हो जाएगी लेकिन नया स्टाक आने के बाद पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। जिला टीकाकरण अफसर डा. पुनीत जुनेजा का कहना है कि अब तक कमी जैसी कोई बात नहीं है। सभी सेंटरों पर वैक्सीन लगाई जा रही है।

13,566 ने लगवाई वैक्सीन की डोज

जिले में शनिवार को 13,566 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाई है। 12,249 लोगों ने सरकारी सेंटरों में जबकि 1317 लोगों ने निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगवाई।

शनिवार को वैक्सीनेशन

पहली डोज :

45 साल से 59 साल : 5298

60 साले से अधिक उम्र : 4447

हेल्थ केयर वर्कर : 25

फ्रंटलाइन वर्कर : 541

---

पहली डोज :

45 साल से 59 साल : 227

60 साले से अधिक उम्र : 388

हेल्थ केयर वर्कर : 118

फ्रंटलाइन वर्कर : 522

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी