Ludhiana Coronavirus Update: पांच पुलिस मुलाजिमों सहित 231 लोग कोरोना पॉजिटिव, 12 ने तोड़ा दम

Ludhiana Coronavirus Update शहर के अलग-अलग अस्पतालों में 14 मरीजों की मौत हो गई जिनमें 11 जिले के थे।जिले में अब तक 688 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार चार दिनों से मरीजों की संख्या में कमी आने से सेहत विभाग ने राहत महसूस की है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:51 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 07:23 PM (IST)
Ludhiana Coronavirus Update: पांच पुलिस मुलाजिमों सहित 231 लोग कोरोना पॉजिटिव, 12 ने तोड़ा दम
लुधियाना में काेराेना वायरस के मामलाें में कमी अाई है। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Coronavirus Update: जिले में अब कोरोना संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे कमी आने लगी है। वीरवार को छठे दिन भी जिले में 250 से कम मरीज पॉजिटिव पाए गए। सेहत विभाग ने जिले में 231 मरीजों के पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। इसमें नौ पुलिस मुलाजिमों सहित 193 जिले के रहने वाले लोग हैं। अन्य जिलों के 40 लोग पॉजिटिव हैं। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या अब 16974 तक पहुंच गई।

दूसरी तरफ, शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसमें से 7 जिले के अलग अलग इलाकों के रहने वाले थे। इनमें रायकोट निवासी 72 वर्षीय पुरुष, दुर्गापुरी निवासी 68 वर्षीय पुरुष, सिविल सिटी निवासी 70 वर्षीय पुरुष, गगनदीप कालोनी निवासी 59 वर्षीय पुरुष, अर्बन एस्टेट निवासी 81 वर्षीय पुरुष, टिब्बा रोड निवासी 60 वर्षीय पुरुष व ढंडारी कलां निवासी 29 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया है। इसके बाद संक्रमितों मरीजों की मौत का आंकड़ा 695 हो गया। उधर, शहर के अलग अलग अस्पतालों में अब भी 39 मरीज वेंटीलेटर पर चल रहे हैं।

इससे पहले, बुधवार को भी 250 से कम मामले आए। सेहत विभाग ने 212 लोगों के संक्रमित आने की पुष्टि की, जिनमें 184 लोग जिले के थे। दूसरी तरफ, जिले के अलग-अलग अस्पतालों में 14 मरीजों की मौत हो गई, जिनमें 11 जिले के थे।जिले में अब तक 688 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार चार दिनों से मरीजों की संख्या में कमी आने से सेहत विभाग ने राहत महसूस की है। हालांकि कोरोना संक्रमितों की मौतों के मामलों में कमी नहीं आ रही है। अभी रोजाना 10 से अधिक संक्रमित दम तोड़ रहे हैं। 

सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने कहा कि महानगर कोरोना पीक से गुजर चुका है। अब धीरे-धीरे मरीज कम होने शुरू हो जाएंगे। हालांकि लोगों ने लापरवाही बरती तो दिल्ली जैसे हालात पैदा हो सकते हैं और डबल केस आने शुरू हो सकते हैं। अगर लोग कोरोना के संदिग्ध लक्षणों को शुरू में ही पहचानकर जांच व इलाज करवाएं तो मौतों की संख्या को भी कम किया जा सकता है। जिले में कुल संक्रमितों से अब तक 14583 लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी दर 86.89 फीसद है। 

कांग्रेस नेता का गनमैन, एससीपी लाइसेंसिंग के रीडर भी चपेट में 

सेहत विभाग की जांच में बुधवार को आठ पुलिस मुलाजिम पॉजिटिव आए। इसमें कांग्रेस नेता गुरसिमरन ङ्क्षसह मंड का 48 वर्षीय गनमैन, एसीपी लाइसेंसिंग यूनिट लुधियाना में रीडर के तौर पर कार्यरत 44 वर्षीय एएसआइ व 38 वर्षीय हेड कांस्टेबल में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके अलावा डाबा, पुलिस स्टेशन कूमकलां, पुलिस लाइन के एएसआइ भी कोरोना की चपेट में आए। 

सात हेल्थ केयर वर्करों में कोरोना की पुष्टि

सेहत विभाग की जांच में सात हेल्थ केयर वर्कर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिनमें दो डॉक्टर भी हैं। तमाम सावधानियां बरतने के बाद भी हेल्थ केयर वर्करों के पॉजिटिव आने का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक जिले में करीब 268 हेल्थ केयर वर्कर पॉजिटिव आ चुके हैं। 

बुधवार को इन्होंने दम तोड़ा

इलाका                  उम्र        लिंग

सलेम टाबरी             80         महिला

सेंट्रल जेल                  36         पुरुष 

ऋषि नगर                81          पुरुष

पंजाब माता नगर      71          महिला

दुगरी                       64          पुरुष

धांधरा रोड                 40          पुरुष

गुरु नानकपुरा          67         महिला

दुर्गापुरी                    64          पुरुष

गांव बहादुरके              43         महिला

गुुरु हरगोबिंद नगर    50         पुरुष

पिछले चार दिनों में संक्रमित

23 सितंबर     184

22 सितंबर     174

21 सितंबर     130

20 सितंबर     244

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी