Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में कोरोना की चपेट में आए 154 लोग, 12 संक्रमितों की मौत

Ludhiana Coronavirus Update जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब लगातार कमी आ रही है। इससे सेहत विभाग और प्रशासन ने काफी राहत महसूस की है। रविवार को 174 लोग कोरोना पॉजिटिव पाएंगए। जिसमें से 151 पॉजिटिव मरीज लुधियाना व 23 दूसरे जिलों के रहने वाले रहे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 07:49 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:52 PM (IST)
Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में कोरोना की चपेट में आए 154 लोग, 12 संक्रमितों की मौत
लुधियाना में जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब लगातार कमी आ रही है। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में सेहत विभाग की जांच में रविवार को 174 लोग कोरोना पॉजिटिव पाएंगए। जिसमें से 151 पॉजिटिव मरीज लुधियाना व 23 दूसरे जिलों के रहने वाले रहे। जिले में अब पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 17482 हाे गया है।

वहीं दूसरी तरफ शहर के अलग अस्पतालों में भर्ती 12 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। जिसमें से नौ जिले के रहने वाले थे। इनमें अमन नगर निवासी 64 वर्षीय पुरूष, मिल्लरगंज निवासी 63 वर्षीय पुरूष, गांव शाहपुर पायल निवासी 73 वर्षीय पुरूष, गांव भूतगढ़ निवासी 38 वर्षीय महिला, गांव गिल निवासी 40 वर्षीय पुरूष, गांव लोहारा निवासी 58 वर्षीय महिला, जमालपुर निवासी 70 वर्षीय पुरूष व ताजपुर रोड निवासी 56 वर्षीय पुरूष ने दम तोड़ा। अब तक जिले में कोरोना से 717 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ शहर के अस्पतालों में अभी भी 37 मरीज वेंटीलेटर पर है।

इससे पहले शनिवार को जिले में 209 लोग पॉजिटिव पाए गए। दूसरी तरफ शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 13 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसमें से छह लुधियाना से थे। 

लाेगाें काे रहना हाेगा सावधानःसिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा की मानें तो पीक से गुजरने के बाद अब कोरोना का डाउन ट्रेंड शुरू हो चुका है। संक्रमण धीरे-धीरे घटेगा, लेकिन यह डर भी रहेगा कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। इसलिए लोगों को अधिक सजग रहना चाहिए। इंडस्ट्रियल सिटी होने की वजह से जिले में पंजाब के अन्य जिलों की तुलना में कोरोना संक्रमण अधिक फैला है। 

शनिवार को जिले के इन इलाकों के मरीजों ने दम तोड़ा

इलाका- उम्र- लिंग

कोट मंगल सिंह - 63 - महिला

कोट मंगल सिंह - 53 - पुरुष

संधू नगर - 43 - महिला

मॉडल टाउन एक्सटेंशन - 63- महिला

गांव झमट - 62 - पुरुष

दरेसी रोड - 62 -पुरुष

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी