Ludhiana Coronavirus Update ः लुधियाना में तीन स्कूलों व कोचिंग संस्थान के पांच शिक्षकों सहित 129 कोरोना पाजिटिव

Ludhiana Coronavirus Update लुधियाना में वीरवार को कुल 129 केस कोरोना पाजिटिव सामने आए हैं। इनमें 106 केस जिले से संबंधित हैं जबकि 23 दूसरे जिलों से हैं। जिले में छह मरीजों की जान भी कोरोना के कारण गई है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 06:36 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 06:36 AM (IST)
Ludhiana Coronavirus Update ः  लुधियाना में तीन स्कूलों व कोचिंग संस्थान के पांच शिक्षकों सहित 129 कोरोना पाजिटिव
लुधियाना में कोरोना के 129 नए केस सामने आए।

लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Coronavirus Update सरकारी व निजी स्कूलों के बाद अब कोरोना संक्रमण कोचिंग संस्थानों में भी पहुंच गया है। दुगरी स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट एजूस्कवेयर के दो टीचर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक टीचर फिजिक्स और दूसरा कैमिस्ट्री पढ़ाता है। दोनों जगराओं के रहने वाले हैं।

इंस्टीट्यूट के साइंस विंग के डायरेक्टर तेजप्रीत सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में ग्यारहवीं कक्षा के बैच को पढ़ाया जा रहा है। सभी छात्रों को तीन दिन की छुट्टी कर दी गई है। दोनों टीचरों को होम क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा सरकारी हाई स्कूल चक माफी खन्ना, सीसे स्कूल गिदड़विंडी और जोसेफ स्कूल धांधरा रोड का भी एक-एक टीचर संक्रमित पाया गया है। एसपीएस अस्पताल की एक स्टाफ नर्स की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है।

जिले में वीरवार को कुल 129 केस कोरोना पाजिटिव सामने आए हैं। इनमें 106 केस जिले से संबंधित हैं जबकि 23 दूसरे जिलों से हैं। जिले में छह मरीजों की जान भी कोरोना के कारण गई है। तीन मरीज लुधियाना के रहने वाले थे जबकि तीन अन्य जिलों से थे।

अब तक की रिपोर्ट
कुल संक्रमित - 27,473
अब तक स्वस्थ - 25,750
कुल मौत : 1034
24 घंटे में मौत - 06
एक्टिव केस - 689

शहर में ज्यादा संक्रमण
शहर           कुल संक्रमित
लुधियाना        24,413
जगराओं          907
रायकोट           544
खन्ना             778
समराला           484
पायल              347

अब तक मौतें...
शहर                  मौत  
लुधियाना             895
समराला              28
रायकोट               16
खन्ना                 39
जगराओं              36

दो महीने बाद वेंटीलेटर पर नौ मरीज
कोरोना संक्रमण फिर से जानलेवा होता जा रहा है। जनवरी व फरवरी में एक या दो मरीज ही वेंटीलेटर पर होते थे लेकिन मार्च में एकाएक वेंटीलेटर पर मरीजों की संख्या नौ तक पहुंच गई है। इनमें छह मरीज लुधियाना शहर के रहने वाले हैं और तीन अन्य जिलों से हैं।

सैंपलिंग भी बढ़ाई
जनवरी और फरवरी में सेहत विभाग रोजाना 1500 से 2000 के बीच सैंपल ले रहा था। मार्च में सैंपलिंग की संख्या बढ़ाकर चार हजार कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी