Ludhiana Covid Update: लुधियाना में कोरोना से 19 मरीजों की मौत, 1186 नए पाजिटिव केस

Ludhiana Covid Update लुधियाना में बुधवार को भी 1186 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाई गई है। इनमें से 1089 यानी करीब 90 फीसद पाजिटिव केस लुधियाना शहर से सामने आए हैं। इसके अलावा 19 मरीजों की मौत हो गई है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:49 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:49 AM (IST)
Ludhiana Covid Update: लुधियाना में कोरोना से 19 मरीजों की मौत, 1186 नए पाजिटिव केस
लुधियाना में कोरोना से 19 मरीजों की मौत हो गई।

लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Covid Update: लुधियाना में बुधवार को भी 1186 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाई गई है। इनमें से 1089 यानी करीब 90 फीसद पाजिटिव केस लुधियाना शहर से सामने आए हैं। इसके अलावा 19 मरीजों की मौत हो गई है। इसके अलावा दूसरे जिलों के भी 109 लोगों की रिपोर्ट लुधियाना में पाजिटिव पाई गई है। दूसरे जिलों के आठ मरीजों की जान भी गई है।

मंगलवार को जिले में कोरोना के कुल 1460 नए मामले सामने आए थे। इसमें से लुधियाना से संबधित 1347 मामले रहे, बाकी अन्य जिलों के थे। लुधियाना में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 61321 तक पहुंच गया है। दूसरी तरफ शहर के अलग अलग अस्पतालों में 28 कोरोना संक्रिमतो ने दम तोड़ दिया। इसमें से लुधियाना के रहने वाले 20 मरीज थे। 8 अन्य स्थानों के थे। लुधियाना के अब तक 1415 संक्रिमतों की मौत हो चुकी है। अन्य स्थानों के 737 संक्रिमतों ने भी लुधियाना में दम तोड़ा है।

इससे पहले सोमवार को शहर के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती 21 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया था। जिसमें से 11 संक्रमित गांवों के रहने वाले थे, जबकि 10 शहर के अलग अलग इलाकों से संबंधित थे। कोरोना से दम तोड़ने वालों में अकेले महिलाओं की संख्या 14 रही। दूसरी तरफ 1198 लोग काेरोना संक्रमित मिले थे। 

कुल संक्रमित : 61321
कुल मौत : 1470
कुल स्वस्थ : 49073
सक्रिय केस : 10778
वेंटिलेटर पर मरीज : 41

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी