Ludhiana Covid Cases Update : लुधियाना में दो गर्भवती, एक डाक्टर सहित 113 पाजिटिव, 5 की मौत

Ludhiana Covid Cases Update जालंधर में वीरवार को भी पाजिटिव पाए गए 113 लोगों में दो गर्भवती शामिल हैं। जून में अब तक 18 गर्भवती महिलाएं संक्रमित हो चुकी हैं। इसके अलावा एक निजी अस्पताल का डाक्टर भी संक्रमित पाया गया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 07:45 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 07:45 AM (IST)
Ludhiana Covid Cases Update : लुधियाना में दो गर्भवती, एक डाक्टर सहित 113 पाजिटिव, 5 की मौत
लुधियाना में गर्भवती महिलाएं लगातार कोरोना की चपेट में आ रही हैं।

लुधियाना, जेएनएन। गर्भवती महिलाएं लगातार कोरोना की चपेट में आ रही हैं। वीरवार को भी पाजिटिव पाए गए 113 लोगों में दो गर्भवती शामिल हैं। जून में अब तक 18 गर्भवती महिलाएं संक्रमित हो चुकी हैं। इसके अलावा एक निजी अस्पताल का डाक्टर भी संक्रमित पाया गया। 113 में से 108 लोग शहर के रहने वाले हैं। पांच संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र से हैं।

वहीं, पांच संक्रमितों की जिले में मौत भी हुई है। इनमें एक सिविल अस्पताल में भर्ती 38 साल की महिला भी थी। जिले में अब 85921 लोग कोरोना पाजिटिव आ चुके हैं, जिसमें से 82061 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक कुल 2054 लोगों की मौत हुई है।

ब्लैक फंगस के वीरवार को जिले में दो नए मरीज सामने आए हैं। एक मरीज डीएमसी अस्पताल और दूसरा फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब तक जिले में कुल 107 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 53 मरीज लुधियाना के हैं। अब तक 15 मरीजों की मौत हो चुकी है।

-----------------

यह भी पढ़ेंः शिविर में 103 लोगों ने लगवाया टीका

लुधियाना : सिविल डिफेंस डिवीजन नंबर 6 के वार्डन बीएस ठाकुर की अगुआई में टीकाकरण कैंप न्यू सुभाष नगर में लगाया गया। इस अवसर पर 103 लोगों का टीकाकरण किया गया। सिविल डिफेंस के डिप्टी वार्डन दलबीर सिंह ठाकुर ने मेडिकल कैंप में टीका लगवाया। बीएस ठाकुर ने कहा कि सिविल डिफेंस कोविड-19 से मुक्ति दिलाने में हमेशा तत्पर है और तत्पर रहेगा। इस अवसर पर एसके खन्ना गंगा प्रसाद सुजीत सिंह आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी