CoronaVirus Vaccination: कड़ी सुरक्षा के बीच चंडीगढ़ से लुधियाना पहुंची कोविशील्ड की 31,500 डोज

Ludhiana Coronavirus in Vaccinationः लुधियाना में पहले चरण में हेल्थ केयर वर्करों को लगाई जाने वाली कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज भी लुधियाना सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंच गई है। इस बार भी वैक्सीन चार बाक्स में ही लाई गई है जिसे मुख्य कोल्ड स्टोर में रखा गया है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 06:45 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 11:06 AM (IST)
CoronaVirus Vaccination: कड़ी सुरक्षा के बीच चंडीगढ़ से लुधियाना पहुंची कोविशील्ड की 31,500 डोज
लुधियाना में कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंच गई है। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Coronavirus in Vaccination लुधियाना में पहले चरण में हेल्थ केयर वर्करों को लगाई जाने वाली कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज भी लुधियाना सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंच गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच चंडीगढ़ से 31,500 डोज लेकर वैक्सीन वैन वीरवार शाम चार बजे लुधियाना पहुंच गई। इस बार भी वैक्सीन चार बाक्स में ही लाई गई है जिसे मुख्य कोल्ड स्टोर में रखा गया है।

वैक्सीन को दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान में रखा जाएगा। वैक्सीन पर एक्सपायर्ड डेट पांच मई 2021 लिखी गई है। चंडीगढ़ से 50 वैक्सीन कैरियर भी लाए गए हैं। इसी के जरिये वैक्सीन कोल्ड स्टोर से सेशन साइट्स तक पहुंचाई जाएगी। इससे पहले 14 जनवरी को कोविशील्ड वैक्सीन की 36,510 डोज लुधियाना पहुंची थीं। पहली डोज लगाने के 28 दिन बाद स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।

पांचवां दिन: 61 फीसद हेल्थ केयर वर्करों ने लगवाया टीका


8 सेशन साइट्स
11 टीमों की तैनाती
1100 टीके लगाने का लक्ष्य
673 वर्कर ही पहुंचे


सेशन साइट        टारगेट    वैक्सीनेशन   फीसद

डीएमसीएच         200       165        82.5

सीएमसीएच         200        71         35.3

फोर्टिस अस्पताल    200       120         60

एसपीएस            100        88          88

सिद्धू अस्पताल      100        78          78

हेल्थ सेंटर जवददी  100        56          56

हेल्थ सेंटर सुधार    100        40          40

समराला अस्पताल   100        55          55

कुल                1100       673         61.18

पहले चार दिन वैक्सीनेशन का ग्राफ

16 जनवरी        48.3
18 जनवरी        66.6  
19 जनवरी        61.81  
20 जनवरी        53.5

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी