लुधियाना में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

लुधियाना में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विधायक डावर समर्थकों के साथ शुक्रवार को सड़कों पर उतरे। विधायक डावर ने कहा कि केंद्र सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगने वाले टैक्स में कमी कर लोगों को राहत देनी चाहिए।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 03:09 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 03:09 PM (IST)
लुधियाना में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
लुधियाना में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विधायक डावर समर्थकों के साथ शुक्रवार को सड़कों पर उतरे। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों और केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध में हल्का लुधियाना सेन्ट्रल में पट्रोल पंप के बाहर प्रदर्शन कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक डावर ने कहा कि केंद्र सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगने वाले टैक्स में कमी कर लोगों को राहत देनी चाहिए। पूरे देश इसे लेकर परेशान है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र को अपनी गलत नीतियों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान कांग्रेसी हाथों में पेट्रोल डीजल की कीमतें कम करो के बैनर लेकर रोष प्रदर्शन करते रहे।

प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुन्दर मल्होत्रा, लुधियाना जिला कांग्रेस प्रधान अश्वनी शर्मा, ब्लॉक प्रधान विपन अरोड़ा, गुरमुख बंसल, दर्शन मल्होत्रा, रिंकू दत्त, अनिल टंडन, चंदर हंस, राजन वाधवा, बिल्ला धर्मपुरा, सुरिंदर अरोड़ा, मेघनाथ कपूर, अमन बग्गा, बाल कृष्ण परुथी, ईशा मक्कड़, हरविंदर ज़ली, अमित कक्कड़ आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी