लुधियाना के जमालपुर में पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष, महिला की बेरहमी से पिटाई

लुधियाना के जमालपुर में पड़ते संत नगर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिस वजह से महिला बेहोश होकर गली में गिर गई।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 08:34 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 08:34 AM (IST)
लुधियाना के जमालपुर में पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष, महिला की बेरहमी से पिटाई
थाना जमालपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

लुधियाना, जेएनएन। जमालपुर के संत नगर की गली नंबर-2 में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोपितों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसके चलते घायल हुई महिला बेहोश होकर गली में गिर गई। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी में महिला पर हमला किया। घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना जमालपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

संत नगर की गली नंबर-2 में रहने वाले सुबा राम दुबे ने बताया कि सोमवार रात को 10:00 बजे उसने अपने लड़के को आवाज मार कर अपने घर का मेन गेट बंद करने के लिए बोला। इतने में बगल के पड़ोसी ने आकर सुबाराम दुबे से गाली-गलौज करनी चालू कर दी और बीच बचाव में सूबा राम की पत्नी दीपा दुबे को कुछ दूरी के रहने वाले फौजी ने लात से मारकर गिरा दिया।

सुबाराम दुबे ने बताया कि पहले भी उनकी लड़ाई हो चुकी है और आरोपित जानबूझकर लड़ते हैं। दुबे ने बताया कि जिन से लड़ाई हुई है, वह फौज में हैं और अभी छुट्टियों में अपने घर आया हुआ है। उसने पहले से ही गाड़ी में लडकों को बुला रखा था। मोहल्ले के लोगों को इकट्ठे होते देख हमला करने वाले युवक गाड़ी लेकर भाग गए। मौके पर पीसीआर मुलाजिमों ने 108 नंबर पर फोन कर एम्बुलेंस बुला कर महिला को सिविल अस्पताल भेजा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी