Ludhiana Dussehra Celebration 2021: श्री राम ने मारा बाण, धू धू कर जला बुराई का प्रतीक रावण

लुधियाना में दशहरा का पर्व रावण दहन के साथ धूमधाम से मनाया गया। ऐतिहासिक दरेसी ग्राउंड में सबसे ऊंचा 95 फीट के रावण का दहन किया गया। वहीं सिविल लाइंस क्षेत्र के साथ करीब 23 स्थलों पर रावण दहन का आयोजन किया गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 06:21 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 07:27 PM (IST)
Ludhiana Dussehra Celebration 2021: श्री राम ने मारा बाण, धू धू कर जला बुराई का प्रतीक रावण
लुधियाना के ऐतिहासिक दरेसी ग्राउंड में 95 फीट का रावण जलाया गया। इसे देखने के लिए भारी भीड़ जुटी।

जेएनएन, लुधियाना। कोरोना महामारी के कारण करीब दो साल बाद महानगर में शनिवार को दशहरा का पर्व रावण दहन के साथ धूमधाम से मनाया गया। ऐतिहासिक दरेसी ग्राउंड में सबसे ऊंचा 95 फीट के रावण का दहन किया गया। वहीं, सिविल लाइंस क्षेत्र के साथ करीब 23 स्थलों पर रावण दहन का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशाकाय जलते पुतलों का दृश्य में अपने कैमरों में कैद किया।दरेसी ग्राउंड में 95 फीट के रावण का दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। पुलिस ने यहां सुबह से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया था। विशालकाय रावण के जलने पर लोगों ने रोमांचक दृश्य अपने कैमरे में कैद किया। दरेसी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के राजनेताओं ने भी हिस्सा लिया।

लुधियाना के सिविल लाइंस क्षेत्र में रावण दहन का दृश्य अपने कैमरे में कैद करते हुए लोग।

उधर, सिविल लाइंस में भी रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले पारंपरिक आस्था और जोश के साथ जलाए गए। इस मौके पर भी बड़ी संख्या में लोग दहन देखने के लिए उपस्थित रहे।  

भीड़ में कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां

प्रशासन की ओर से रावण दहन को लेकर गाइडलाइंस जारी की गई थी। सभी दर्शकों को मास्क पहनना एक-दूसरे से 2 गज शारीरिक दूरी अनिवार्य थी। हालांकि रावण दहन के दौरान लोगों ने नियमों की धज्जियां उड़ा दी। भीड़ के आगे मौके पर मौजूद पुलिस भी मूकदर्शक बनकर सबकुछ देखने को मजबूर हो गई।

पुलिस सुरक्षा रही चाक चौबंद

विजयदशमी के मौके पर जिले में करीब 2000 पुलिस कर्मी तैनात रहे। साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया। अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें - Delhi Singhu Border Murder: बेरहमी से मारे गए लखबीर की पत्नी बोली; मेरा पति कभी अमृतसर नहीं गया, सिंघू बार्डर कैसे पहुंचा

यह भी पढ़ें - लुधियाना के दुगरी रोड पर दुर्गा पूजा मनाई, बंगाली महिलाओं ने मां को सिंदूर लगाकर किया विदा

chat bot
आपका साथी