कोरोना संक्रमण को खुला निमंत्रणः लुधियाना में अस्पतालों व वैक्सीनेशन सेंटर तक में नहीं हो रहा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन

लुधियाना में लोग खुद ही कोरोना वायरस संक्रमण को निमंत्रण दे रहे हैं। जिले के सरकारी दफ्तरों अस्पतालों वैक्सीनेशन सेंटरों में कोविड प्रोटोकाल का सरेआम उल्लंघन हो रहा है। यही लापरवाही कोरोना की चेन लंबी कर रही है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 12:42 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 12:42 PM (IST)
कोरोना संक्रमण को खुला निमंत्रणः लुधियाना में अस्पतालों व वैक्सीनेशन सेंटर तक में नहीं हो रहा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन
बुधवार को लुधियाना में डीसी ऑफिस स्थित सेवा केंद्र में लगी भीड़। फोटोः हरविंदर हैपी

लुधियाना, [राजेश भट्ट]। कोरोना संक्रमण और ना फैले इसके लिए नाइट कर्फ्यू और संडे लॉकडाउन लगाए जा रहे हैं। शहर में मिनी कंटेनमेंट जोन बने हैं। एक स्थान पर 20 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है। नियम तोड़ने वालों के चालान काटे जा रहे हैं, केस दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बावजूद नियम तोड़ रहे लोग खुद ही कोरोना संक्रमण को निमंत्रण दे रहे हैं। जिले के सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों, वैक्सीनेशन सेंटरों में कोविड प्रोटोकाल का सरेआम उल्लंघन हो रहा है। यही लापरवाही कोरोना की चेन लंबी कर रही है। दैनिक जागरण की टीम ने बुधवार को आरटीए दफ्तर, अर्बन हेल्थ सेंटर जबद्दी, डीसी दफ्तर के सेवा केंद्र, सिविल सर्जन दफ्तर के अर्बन हेल्थ सेंटर और रजिस्ट्री दफ्तर की पड़ताल की। सभी जगह शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ती दिखी।

स्थान : सेवा केंद्र, डीसी दफ्तर

समय : 12:15 बजे

स्थिति : सेवा केंद्र में शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। कई लोगों ने मास्क भी नहीं पहना था। जब फोटो खींचे गए तो गार्ड लोगों को मास्क पहनने और दूरी बनाने के लिए कहने लगा। 

अर्बन हेल्थ केयर सेंटर जबद्दी

समय : 11:20 बजे

वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा थी। कोई शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहा था। सैंपल के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले स्टाफ ने भी मास्क गले में लटकाए थे।

 

अर्बन हेल्थ केयर सेंटर सिविल सर्जन दफ्तर

समय : 12:05  बजे

सेंटर के बाहर कोरोना टेस्ट के लिए एंट्री करवाई जा रही थी। खूब भीड़ थी। लोग एक-दूसरे से सटकर लाइन में लगे थे। इनमें एक भी संक्रमित होगा तो सभी चपेट में आएंगे।

स्थान: आरटीए दफ्तर

समय : दोपहर 1 बजे

दफ्तर के बाहर गैलरी में भीड़ थी। यहां भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। एक अधिकारी के पास तो लोग बिना मास्क के ही खड़े थे।

chat bot
आपका साथी